हरिद्वार में अवैध खनन और भंडारण पर सख्त कार्रवाई

हरिद्वार।  जनपद हरिद्वार में अवैध खनन और अवैध भंडारण के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग की प्रवर्तन टीम ने हरिद्वार और लक्सर क्षेत्र में छापेमारी कर 14 स्टोन क्रेशरों को सीज कर दिया। जांच के दौरान इन क्रेशरों में अनियमितताएं पाए जाने पर उनके ई-रवन्ना पोर्टल को भी अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया है।

प्रशासन के अनुसार प्रारंभिक जांच के आधार पर इन क्रेशरों पर लगभग 10 करोड़ रुपये से अधिक का अर्थदंड लगाए जाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने इस कार्रवाई को सरकार की सख्त नीति का हिस्सा बताते हुए कहा कि जनपद में अवैध खनन और खनिजों के अवैध भंडारण को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संबंधित विभागों की संयुक्त टीम द्वारा जांच में नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कार्रवाई की गई है और भविष्य में भी ऐसे मामलों में सख्त कदम उठाए जाएंगे।

Leave a Reply