नई दिल्ली। देश भर में ट्रक चालकों की हडताल सरकार के इस आश्वासन के बाद समाप्त हो गई है कि नया कानून लागू करने से पहले उनके साथ चर्चा की जाएगी। गृह मंत्रालय ने भारतीय न्याय संहिता के तहत हिट-एंड-रन मामलों के नए प्रावधानों से संबंधित चिंताओं पर चर्चा करने के लिए ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के साथ नई दिल्ली में एक बैठक की। कार्यक्रम की अध्यक्षता करने के बाद गृह सचिव अजय कुमार भल्ला ने कहा कि हाल ही में पारित भारतीय न्याय संहिता के तहत हिट-एंड-रन मामलों के नए प्रावधानों को अभी तक लागू नहीं किया गया है। वहीं प्रदेशभर में हिट एंड रन माले को लेकर चल रही चालकों की हड़ताल समाप्त होने के बाद यातायात पटरी पर लौट आई है। देहरादून में सुबह से ही सवारी वाहन सड़कों पर चलने लग। वहीं पेट्रोल पंपों पर लगी लोगों की कतारे भी कम हो गई।
Related Posts
पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) भुवन चंद्र खंडूड़ी जी की अंतेष्टि 20 मई को पुलिस सम्मान के साथ होगी सम्पन्न
- Ganesh Tariyal
- May 19, 2026
- 0
देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) भुवन चंद्र खंडूड़ी जी की अंतेष्टि 20 मई को पुलिस सम्मान के साथ सम्पन्न होगी, इस अवसर पर बुधवार […]
बाबा साहेब सच्चे अर्थों में मां भारती के महारत्न: ऋतु खण्डूडी भूषण
- Ganesh Tariyal
- December 6, 2024
- 0
कोटद्वार। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने कोटद्वार विधानसभा के अंतर्गत वार्ड न० 32 शिवराजपुर में डॉ० भीम साहेब अंबेडकर जी की पुण्यतिथि पर आयोजित […]
विपणन अधिकारी 50,000 रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
- Ganesh Tariyal
- April 25, 2024
- 0
देहरादून,। खाद्य विभाग मण्डी परिसर बाजपुर, जनपद ऊधमसिंहनगर का विपणन अधिकारी 50,000 रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। शिकायतकर्ता ने सतर्कता अधिष्ठान […]
