देहरादून। चीन के बाद अब नेपाल सीमा से सटे उत्तराखंड के तीन जिलों के गांव भी वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम 2.0 के तहत जीवंत होंगे। केंद्र सरकार ने चंपावत, पिथौरागढ़ और ऊधम सिंह नगर जिलों के छह विकासखंडों के 40 गांवों को वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम 2.0 में चयनित किया है। योजना के तहत उधमसिंहनगर जनपद के खटीमा ब्लॉक के बनमाहोलिया, नारायण नगर (डाम गारा), कुमराहा, सिसिया-बन्धा और नगला तराई गांव चयनित हुए है। जिनमें विकास का खाका खींचने के लिए मुख्य विकास अधिकारी लगातार संबंधित क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, किसानों और अधिकारियों के साथ बैठक कर सुझाव/ प्रस्ताव मांगे जा रहे हैं। गांवों को जीवंत बनाने के लिए 10 बिंदुओं पर कार्ययोजना का खाका खींचा जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी ने बताया कि वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम 2.0 के तहत नेपाल सीमा से सटे पांच गांवों के विकास किये जाएंगे।
नेपाल सीमा से सटे उत्तराखंड के 40 गांव वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम 2.0 में शामिल
