प्रेम प्रसंग में हुई हत्या का खुलासा, दो हथियारों के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

गढ़वा।  गढ़वा पुलिस ने बरगढ़ थाना क्षेत्र के सालों जंगल में दीपक कुजूर की गोली मारकर हत्या के मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से दो देशी पिस्टल, 18 जिंदा कारतूस, एक मोटरसाइकिल, एक स्कॉर्पियो और मोबाइल फोन बरामद किए हैं। 

गढ़वा के पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने प्रेस वार्ता में बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मतिन अख्तर उर्फ मुन्ना खान और मफूज अंसारी के रूप में हुई है। जांच में सामने आया है कि हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग कारण था।   पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर के अनुसार, मृतक दीपक कुजूर की पत्नी और आरोपी मतिन अख्तर के बीच कथित प्रेम संबंध थे। इसी वजह से दीपक कुजूर को रास्ते से हटाने की साजिश रची गई और उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त दो देशी पिस्टल, 18 जिंदा कारतूस, मोबाइल फोन, मोटरसाइकिल और स्कॉर्पियो वाहन बरामद कर लिया है।

एसपी ने बताया कि मामले में शामिल एक अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

Leave a Reply