सातारा। महाराष्ट्र के सातारा जिले में जांच में लगभग 1 KG बना हुआ अल्प्राजोलम, मध्यवर्ती रूप में 15 KG से अधिक अल्प्राजोलम और लगभग 3.75 KG डायजेपाम प्राप्त हुआ। इसके साथ ही लगभग 400 लीटर कई तरह का कच्चा माल और प्रतिक्रिया मिश्रण भी बरामद किया गया।

अवैध मादक पदार्थों के निर्माण और तस्करी पर अपनी लगातार कार्रवाई जारी रखते हुए, राजस्व आसूचना निदेशालय (DRI) ने महाराष्ट्र के सातारा जिले में मनोरोगी पदार्थों के अवैध उत्पादन में लिप्त एक गुप्त निर्माण इकाई का भंडाफोड़ किया। इस अभियान के परिणामस्वरूप दो मनोरोगी पदार्थ तैयार और मध्यवर्ती रूप में जब्त किए गए। साथ ही उनके निर्माण में इस्तेमाल लगभग 400 लीटर कच्चा माल भी बरामद किया गया और दो शख्स को गिरफ्तार किया गया।
खुफिया जानकारी के आधार पर डीआरआई के अधिकारियों ने कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान सातारा जिले में एक अवैध निर्माण सुविधा का भंडाफोड़ किया। यहां अवैध तस्करी के लिए गुप्त तरीके से निर्माण किया जा रहा था। निर्माता को भी परिसर से गिरफ्तार किया गया। अवैध सामान को एनडीपीएस अधिनियम, 1985 के प्रावधानों के अंतर्गत जब्त किया गया है।
