विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय काम करने वाली 13 महिलाओं को मिला तीलू रौतेली पुरस्कार

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में उल्लेखनीय काम करने वाली 13 महिलाओं को तीलू रौतेली पुरस्कार और 35 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को सम्मानित किया। वीरांगना तीलू रौतेली को नारी शक्ति, साहस और स्वाभिमान का प्रतीक बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की बेटियां हर क्षेत्र में प्रदेश का नाम रोशन कर रही हैं।

सरकार ने सम्मान को और मजबूती देते हुए तीलू रौतेली पुरस्कार की राशि 51 हजार से बढ़ाकर 75 हजार रुपये और आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार की राशि 51 हजार से बढ़ाकर 61 हजार रुपये करने का ऐलान किया। हरिद्वार की समाजसेविका वैशाली शर्मा को भी तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वैशाली शर्मा मतदाता जागरूकता के लिए भारत निर्वाचन आयोग की जिला स्वीप आइकॉन हैं तथा बाल अधिकारों व बच्चों की सुरक्षा से जुड़े काम के साथ वंचित और शोषित वर्गों के लिए लगातार काम कर रही हैं।

Leave a Reply