उत्तराखण्ड हेराल्ड। रुद्रप्रयाग। 21वीं माध्यमिक विद्यालयी राज्य स्तरीय बालिका कबड्डी प्रतियोगिता के अंडर-14 व अंडर-19 आयु वर्ग में उधमसिंह नगर और अंडर-17 आयु वर्ग में हरिद्वार जनपद चैंपियन रहा। जबकि पौड़ी और रुद्रप्रयाग जनपद की टीम उप विजेता रही। प्रतियोगिता में उत्तराखंड के 13 जनपदों की अलग-अलग आयु वर्ग में कुल 32 टीमों ने प्रतिभाग किया। सोमवार को खेल मैदान अगस्त्यमुनि में राज्य स्तरीय बालिका कबड्डी प्रतियोगिता के तीनों आयु वर्ग के फाइनल मैच खेले गए। अंडर-14 फाइनल मैच में उधमसिंह नगर की टीम ने रुद्रप्रयाग की टीम को पराजित कर खिताब अपने नाम किया। इस आयु वर्ग में बागेश्वर जिले की टीम तीसरे स्थान पर रही। अंडर-17 आयु वर्ग में हरिद्वार की बालिकाओं ने पौड़ी जनपद की बालिकाओं को पराजित कर ट्राफी पर कब्जा किया। देहरादून की टीम तीसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा। जबकि अंडर-19 आयु वर्ग में उधमसिंह नगर की टीम ने पौड़ी को हराया। जबकि नैनीताल की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता के समापन पर बतौर मुख्य अतिथि रिन्यू जल विद्युत परियोजना के प्रमुख मकरनंद जोशी ने विजेता व उप विजेता को ट्राफी और खिलाड़ियों को मेडल प्रदान किए। कहा कि खेल में जीत कभी स्थाई नहीं होती है, जो आज हारा है, वह कल जीत सकता है। सबसे जरूरी है कि आप अपने जज्बा कायम रखें। उन्होंने कहा कि दुर्गम क्षेत्रों में राज्य स्तरीय खेलों के आयोजन से स्थानीय प्रतिभाओं को सीखने का मौका मिलेगा और वह भी बड़े मंच पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाएंगे। प्रतियोगिता की संयोजक व मुख्य शिक्षाधिकारी ने तीन दिवसीय प्रतियोगिता के सफल संचालन में सहयोग के लिए सभी शिक्षकों, खेलध्यक्षों, निर्णायकों और टीम प्रभारियों का आभार जताया। कहा कि सभी टीमों के खिलाड़ियों ने खेल भावना के साथ बेहतरीन प्रदर्शन किया है।
Related Posts
केंद्र का अंतरिम बजट गतिशील एवं विकासोन्मुखी: सीएम
- Ganesh Tariyal
- February 1, 2024
- 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन ने […]
मसूरी मॉल रोड पर आइसक्रीम शॉप पर लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी
- Ganesh Tariyal
- July 13, 2025
- 0
मसूरी। पहाड़ों की रानी मसूरी में आज सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब मॉल रोड पर गढ़वाल टैरेस रेस्टोरेंट के सामने स्थित एक आइसक्रीम […]
नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
- Ganesh Tariyal
- May 3, 2025
- 0
देहरादून। पुलिस ने नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर उसको न्यायालय में पेश किया जहां से उसको न्यायिक हिरासत में जेल भेज […]
