दून पुलिस ने जुआ और सट्टा खिलाने वाले पांच आरोपी किए गिरफ्तार

देहरादून। राजधानी देहरादून में एसएसपी देहरादून के निर्देश पर अपराधियों और अवैध गतिविधियों के खिलाफ दून पुलिस का अभियान लगातार जारी है। ऑपरेशन प्रहार के तहत विकासनगर पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलने और अवैध रूप से सट्टा खिलाने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 18 हजार 210 रुपये की नकदी, 52 ताश के पत्ते, पॉकेट डायरी, गत्ता और पेन बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, बाडवाला क्षेत्र में चार आरोपी सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते पकड़े गए, जबकि सहारनपुर बस स्टैंड के पास एक आरोपी मोबाइल फोन के जरिए सट्टा खिलाता मिला। सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply