झारखंड में छात्रों के आंदोलन के बीच राज्यपाल की शांति की अपील

झारखंड में छात्रों के आंदोलन को लेकर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने छात्रों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

राज्यपाल ने कहा कि मुख्यमंत्री ने छात्रों की मांगों और मौजूदा स्थिति के बारे में विस्तार से जानकारी दी है। उन्होंने छात्रों से मुख्यमंत्री की बात पर भरोसा करने और बातचीत के जरिए समस्या का समाधान निकालने की अपील की।

राज्यपाल ने कहा कि सरकार बच्चों के भविष्य के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ नहीं करना चाहती। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य राज्य को बेहतर दिशा में आगे ले जाना है और छात्रों को शिकायत का मौका न मिले, यही उनकी कोशिश है।

Leave a Reply