यूपी कैबिनेट का बड़ा फैसला, 60+ महिलाओं को बसों में आजीवन मुफ्त यात्रा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश मंत्रिपरिषद की बैठक में 24 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। कैबिनेट ने लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति योजना को स्वीकृति देते हुए 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को परिवहन निगम की बसों में आजीवन निःशुल्क यात्रा की सुविधा देने का फैसला किया। इसके अलावा 250 इलेक्ट्रिक बसों की खरीद को भी मंजूरी दी गई। रक्षाबंधन के अवसर पर 27 से 29 अगस्त तक महिलाओं को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी और वे अपने साथ एक सहचर को भी ले जा सकेंगी।

वहीं, वरिष्ठ नागरिकों के भरण-पोषण एवं कल्याण से जुड़े प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई, जिसके तहत माता-पिता को उचित सम्मान और देखभाल न मिलने पर बच्चों को संपत्ति से बेदखल करने का अधिकार होगा।

Leave a Reply