कन्नौज। कन्नौज के ठठिया थाना क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर आज हुए सड़क हादसे में चार छात्रों की मौत हो गई, जबकि 35 अन्य घायल हो गए, जिनमें दो की हालत गंभीर बनी हुई हैं, जिन्हें कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर किया गया है। यह दुर्घटना उस समय हुई, जब बस में सवार छात्र आगरा से शैक्षणिक भ्रमण कर कौशांबी लौट रहे थे, तभी रास्ते में एक तेज रफ्तार ट्रक ने बस में सामने से टक्कर मार दी। बस में सवार 60 छात्र कौशांबी के सिराथू क्षेत्र के एक स्कूल के विद्यार्थी हैं। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए घायल बच्चों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के अधिकारियों को निर्देश दिए।
कन्नौज में हुई सड़क दुर्घटना में 4 छात्रों की मौत: 35 घायल
