राष्ट्रीय कबड्डी चैंपियनशिप में बीकानेर की 4 बेटियों का चयन, राजस्थान टीम में दिखाएंगी दम

बीकानेर।  खेल जगत में बीकानेर की बेटियों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है। पंजाब के फरीदकोट में 26 से 29 नवंबर तक आयोजित होने वाली 52वीं जूनियर नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप में बीकानेर की चार बालिका खिलाड़ी राजस्थान टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी।

राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ियों में आईना सायच (लूणकरणसर), मोनिका छरंग, खुशबू जोशी और ममता जाखड़ (श्रीडूंगरगढ़) शामिल हैं। जिला कबड्डी संघ के सचिव जितेन्द्र सिंह राठौड़ ने बताया कि खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन किया था। इसके बाद जयपुर में आयोजित दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर उनका राजस्थान टीम में चयन हुआ।

जिला कबड्डी संघ के पदाधिकारियों ने चारों खिलाड़ियों को बधाई देते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply