जयपुर। अखिल भारतीय साहित्य परिषद जयपुर गुरु पूर्णिमा के उपलक्ष्य पर ‘डिजिटल युग में गुरु की भूमिका और चुनौतियां’ विषय पर साहित्यिक संगोष्ठी आयोजित करेगी, जिसमें विष्णु शर्मा हरिहर मुख्य वक्ता होंगे।
अखिल भारतीय साहित्य परिषद जयपुर द्वारा गुरु पूर्णिमा के उपलक्ष्य में चार अगस्त को साहित्यिक संगोष्ठी का आयोजन किया जायेगा। इसकी तैयारियों को लेकर आज बैठक आयोजित की गई। परिषद के संयुक्त महामंत्री डॉ ओमप्रकाश भार्गव ने बताया कि डिजिटल युग में गुरु की भूमिका और चुनौतियां विषय पर साहित्यिक संगोष्ठी में अखिल भारतीय साहित्य परिषद राजस्थान के प्रदेश महामंत्री विष्णु शर्मा हरिहर मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद रहेंगे।
