शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में आज सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में करीब 12 लोगों की मौत हो गई। हादसा घने कोहरे की वजह से हुआ जब अल्लाहगंज थाना क्षेत्र में टैंकर ने टेंपो को टक्कर मार दी। इस हादसे में लगभग एक दर्जन यात्रियों के मौत की खबर है. हादसा थाना सेहरा मऊ दक्षिणी के इलाके की है। हादसे के शिकार सभी लोग जनपद के मदनापुर थाना क्षेत्र दमगढ़ा गांव से घटिया घाट गंगा नहाने जा रहे थे। कोहरे के कारण यह भीषण हादसा हुआ। घटना की जानकारी होने पर एसपी अशोक कुमार मीणा मौके पर पहुंचे। सुरेश कश्यप अपने ही टेंपो से परिवार के लोगों को गंगा स्नान करवाने जा रहा था, तभी अल्लाहगंज रोड के पास टैंकर ने टेंपो को रौंद दिया. वहीं एसपी ने मदनपुर थाना अध्यक्ष अश्वनी कुमार को मृतकों के परिवार के घर पहुंचने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी हादसे पर दुःख जताया है और मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यवक्त की है। साथ ही अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत बचाव करने और घायलों के समुचित निर्देश दिए हैं,
Related Posts
राजकीय शिक्षक संघ के बैनर के तले अनिश्चितकालीन हड़ताल पर प्रदेश भर के शिक्षक
- Ganesh Tariyal
- August 18, 2025
- 0
रामनगर। राजकीय शिक्षक संघ उत्तराखंड के प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर सोमवार से पूरे प्रदेश में राजकीय शिक्षकों ने शिक्षण बहिष्कार आंदोलन शुरू किया। आंदोलन […]
पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राजप्रज्ञेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना की
- Ganesh Tariyal
- April 2, 2024
- 0
देहरादून। पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद और राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने मंगलवार को राजभवन स्थित राजप्रज्ञेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना कर […]
जौलीग्रांट एयरफील्ड पर्यावरण प्रबंधन पर डीएम ने ली उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
- Ganesh Tariyal
- November 28, 2025
- 0
देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में शुक्रवार को ऋषिपर्णा सभागार में जौलीग्रांट एयरपोर्ट की एयरफील्ड पर्यावरण प्रबंधन समिति की बैठक हुई। बैठक में हवाई […]
