नई दिल्ली। आप भी सेना में जाने के इच्छुक हैं तो भारतीय सेना में ऑफिसर के पद पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है और सेना ने एसएससी टेक का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके लिए बीई / बी टेक उत्तीर्ण अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकते हैं। बीई बीटेक फाइनल ईयर के छात्र भी आवेदन प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं। एसएससी टेक कोर्स की शुरुआत अक्टूबर 2024 में प्री कमीशन ट्रेनिंग एकेडमी में होगी। एसएससी टेक के लिए आर्म्ड फोर्सेज डिफेंस पर्सनल की महिलाएं भी इसके लिए आवेदन कर सकतीं है। आवेदन की करने की अंतिम तिथि 21 फरवरी रखी गई है। इच्छुक अभ्यर्थी भारतीय सेना की वेबसाइट पर जाकर कर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए एसएससी टेक 63 पुरुष और 34 महिला के लिए उम्र 20 से 27 वर्ष है। उम्मीदवारों का जन्म 2 अक्टूबर 1997 से पहले और 1 अक्टूबर 2004 के बाद नही होना चाहिए। एसएससी टेक के लिए उम्मीदवारों के पास इंजीनियरिंग की डिग्री होनी चाहिए. बीई/बीटेक फाइनल ईयर में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स भी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। फाइनल सेलेक्शन के बाद ट्रेनिंग एकेडमी ज्वाइन करने के 12 सप्ताह के भीतर मार्कशीट जमा करनी होगी। वीर नारियां एसएससी नॉन टेक के लिए भी आवेदन कर सकती हैं. इसके लिए उनको किसी भी डिसिप्लिन में ग्रेजुएट होना चाहिए।
Related Posts
गौचर नगर पालिका क्षेत्र के बसंतपुर मोहल्ले में भू-स्खलन के कारण आवासीय भवनों को खतरा
- Ganesh Tariyal
- August 18, 2025
- 0
गौचर। चमोली जिले के गौचर नगर पालिका क्षेत्र के बसंतपुर मोहल्ले में रविवार की रात्रि को हुई भारी बारिश से भू-स्खलन के कारण आवासीय भवनों […]
ट्रांसजेंडर समुदाय ने धूमधाम से बनाया ट्रांसजेंडर अधिकार दिवस
- Ganesh Tariyal
- April 15, 2025
- 0
देहरादून। उत्तरांचल प्रेस क्लब देहरादून में आज ट्रांसजेंडर अधिकार दिवस का आयोजन किया गया इस मौके पर होप संस्था यारियां समिति एवं तेजस्विनी चौरिटेबल ट्रस्ट […]
डीएम ने ली ’जिला उद्योग मित्र समिति एवं एकल खिड़की सुगमता’ की बैठक
- Ganesh Tariyal
- January 18, 2024
- 0
रुद्रप्रयाग। उद्योग बंधुओं की समस्याओं के निराकरण एवं उनके द्वारा स्थापित किए जाने वाले औद्योगिक इकाइयों के लिए ऋण उपलब्ध कराए जाने को लेकर जिलाधिकारी […]
