उत्तरकाशी। अर्पण यदुवंशी, पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी के दिशा-निर्देशन में ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025 व मुहिम उदयन के तहत उत्तरकाशी पुलिस लगातार नशा तस्करों पर कार्रवाई कर रही है। उनके द्वारा सभी पुलिस उपाधीक्षकों/कोतवाली/थाना प्रभारियों एवं एसओजी की टीम को अलर्ट मोड पर रहते हुये सख्त कार्यवाही के निर्देश दिये गये है। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी उत्तरकाशी श्री अनुज कुमार के निकट पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली श्री दिनेश कुमार के नेतृत्व में कोतवली उत्तरकाशी पुलिस द्वारा गत रात्रि को चैकिंग अभियान चलाते हुये सब्जी मंडी के समीप रामलीला गेट के पास से अनुज नेगी नाम के एक युवक को 6.05 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामगदगी के आधारा पर उक्त युवक के खिलाफ कोतवाली उत्तरकाशी पर 8/21 NDPS Act में मुकदमा पंजीकृत किया गया। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटायी जा रही है। आरोपित को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।गिरफ्तार आरोपित ने अपना नाम अनुज नेगी, पुत्र उत्तम सिंह नेगी निवासी पाडुली ज्ञानसू उत्तरकाशी बताया।
Related Posts
शांतिपूर्ण निर्वाचन के लिए त्रिस्तरीय पंचायत क्षेत्रों में धारा-163 लागू
- Ganesh Tariyal
- July 2, 2025
- 0
देहरादून। त्रिस्तरीय पंचायतों के सामान्य निर्वाचन-2025-26 को शांतिपूर्ण संपन्न कराने हेतु निर्वाचन क्षेत्रान्तर्गत धारा-163 लागू कर दी गई है। अपर जिला मजिस्ट्रेट जय भारत सिंह […]
उत्तराखंड में क्षेत्रीय दलों ने बनाया अलग गठबंधन
- Ganesh Tariyal
- March 23, 2024
- 0
देहरादून। उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के लिए स्थानीय पार्टियों ने मिलकर उत्तराखंड रीजनल पार्टी अलायंस ( यूआरपीए) खड़ा कर दिया है। साथ ही टिहरी लोकसभा […]
सदन में महाराज के धारा प्रवाह जवाबों से विपक्ष की रणनीति फेल
- Ganesh Tariyal
- February 27, 2024
- 0
देहरादून। ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों के रिक्त 398 पदों में से उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित प्रतियोगी परीक्षा से चयनित 342 अभ्यर्थियों को […]
