उत्तराखण्ड हेराल्ड। देहरादून। वसंत विहार थाना क्षेत्र के दरु चौक के पास स्थित एक नहर में महिला और पुरुष की लाश मिली है। दोनों में किसी प्रकार का संपर्क नहीं है और दोनों हादसे का शिकार हुए हैं । पुलिस मामले में जरूरी कानूनी कार्रवाई कर रही है। बसंत विहार पुलिस के अनुसार आज सूचना मिली कि थाना क्षेत्र में दरू चौक के पास नहर में एक महिला एक पुरुष के शव हैं। जिसकी सूचना पर पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर जानकारी की। मृतको की पहचान संदीप मोहन धस्माना(40) पुत्र मदन मोहन धस्माना निवासी अंबीवाला बसंत विहार और हेमलता (26) पत्नी सुनील निवासी पितांबरपुर बसंत विहार के रूप मे हुई है। पुलिस के अनुसार संदीप मोहन धस्माना प्रतिदिन सुबह टहलने के लिए जाते थे, जबकि हेमलता घरों पर काम करने के लिए जाती थी । दोनों के आपस में किसी भी प्रकार की जान पहचान होने की जानकारी नहीं मिली है। मृतकों की चोटों के आधार पर प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि तेज गाड़ी से टकराकर गंभीर घायल होने से दोनो की मौत हुई है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। अग्रिम कार्रवाई नियमाअनुसार की जा रही है।
Related Posts
आपदा के 10 माह बाद भी लगघाटी की सड़कों पर नहीं लौटी बसें, ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ीं
- Ganesh Tariyal
- March 22, 2026
- 0
कुल्लू। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले की लगघाटी में आपदा के 10 माह बाद भी हालात सामान्य नहीं हो पाए हैं। आधा दर्जन से अधिक […]
राज्य कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय
- Ganesh Tariyal
- December 11, 2024
- 0
देहरादून। राज्य कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सचिवालय में हुई राज्य कैबिनेट की बैठक […]
आपसी टक्कर के बाद बाइकों में आग लगने से दो लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर
- Ganesh Tariyal
- April 26, 2025
- 0
नैनीताल। जिले के कालाढूंगी थाना क्षेत्र के चकलुवा-हल्द्वानी मार्ग पर आपसी में टक्कर के बाद तीन बाइकों में आग लग गयी। जिसकी चपेट में आकर […]
