उत्तराखण्ड हेराल्ड। ऋषिकेश। लक्ष्मण झूला मार्ग पर टायरों पर रबड़ चढ़ाने की एक फैक्टरी में भीषण आग लग गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम आग पर काबू पाने में जुटी, लेकिन आग भीषण होने के कारण कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। इस अग्निकांड में लाखों का नुकसान होने की खबर है। सोमवार सुबह आसपास के लोगों ने रबड़ फैक्ट्री के गोदाम में आग की लपटें देखी। जोकि आसपास के घरों तक पहंुचने लगी थी। जिससे लोग भयभीत हो गए। जिसकी सूचना तत्काल दमकल विभाग को दी गयी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहंुची दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह से आग पर काबू पाया। किन्तु इस अग्किांड में लाखों रूपए के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। फैक्टरी काफी समय से बंद बताई जा रही है। आग लगने के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। इस अग्किांड में किसी जनहानि की कोई सूचना नही है।
Related Posts
4 मई को खुलेंगे विश्व प्रसिद्ध बदरीनाथ धाम के कपाट
- Ganesh Tariyal
- February 2, 2025
- 0
देहरादून। इस यात्रा वर्ष विश्वप्रसिद्ध श्री बदरीनाथ धाम के कपाट वैशाख मास शुक्ल पक्ष सप्तमी,पुष्य नक्षत्र में रविवार 4 मई को प्रातरू 6 बजे खुलेंगे। […]
श्रीनगर-पौड़ी मोटर मार्ग के डामरीकरण की बदहाल स्थिति
- Ganesh Tariyal
- January 8, 2026
- 0
देहरादून। अभी हाल ही में श्रीनगर-पौड़ी मोटर मार्ग जो कि राष्ट्रीय राजमार्ग 119 का हिस्सा है, का संबंधित विभाग द्वारा डामरीकरण करवाया गया। यह डामरीकरण […]
पौड़ी में नेपाली और बाहरी लोगों के दस्तावेजों की होगी जांच, डीएम ने बनाई कमेटी
- Ganesh Tariyal
- December 1, 2024
- 0
पौड़ी। शहर में बीते दिनों एक नेपाली मूल के वाहन चालक ने दो युवकों को ट्रक से टक्कर मारकर चोटिल कर दिया था। जिसके बाद […]
