हल्द्वानी। जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया, विधायक सरिता आर्या,महापौर डा जोगेन्द्र पाल सिंह रौतेला, अध्यक्ष मण्डी परिषद डा अनिल कपूर डब्बू एवं दर्जा राज्यमंत्री सुरेश भटट ने संकल्प यात्रा को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। जिला संयोजक/मुख्य कृृषि अधिकारी डा वीके सिंह ने बताय कि संकल्प यात्रा के माध्यम से भारत सरकार व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुंचाई जाएगी इसके साथ ही मौके पर ही योजनाओं का लाभ लेने वाले पात्र लाभार्थियों को उनसे संबंधित योजनाओं का लाभ भी दिया जाएगा। कहा कि जहां-जहां यात्रा जाएगी वहां-वहां हेल्थ कैंप लगाए जाएंगे साथ ही सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को आम गरीब जानता तक पहुंचाया जाएगा। मौके पर पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का तत्काल लाभ दिए जाने का कार्य किया जाएगा। डा सिंह ने कहा कि 11 मोबाइल वैन विकास खण्ड हल्द्वानी, रामनगर,कोटाबाग,भीमताल, ओखलकांडा, धारी, रामगढ तथा बेतालघाट में केन्द्र सरकार व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से जागरूक किया जायेगा जो 27 नवम्बर से 16 दिसंबर 2023 तक प्रत्येक गाँव पंचायत पर जायेगी तथा भारत सरकार की विभिन्न योजनाओ (स्वास्थ्य, नागरिक आपूर्ति विभाग, ग्राम्य विकास विभाग, कृषि विभाग आदि ) की जानकारी देगे। ब्लाक कार्यालय में ड्रोन के माध्यम से नैनो के स्प्रे का डैमोस्ट्रेशन भी दिया गया। कार्यक्रम में परियोजना निदेशक जिला ग्राम्य विकास अभिकरण अजय सिंह, जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरि, लीड वैंक अधिकारी के आर आर्या, कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी धीरज सिंह, खण्ड विकास अधिकारी दीवान सिंह कनयाल, खण्ड विकास अधिकारी उमाकांत पन्त, अफरोज अहमद विकास खण्ड प्रभारी सहित जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न विभागो के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
Related Posts
हितधारकों की संयुक्त टीम ने किया मेडिकल स्टोर्स का औचक निरीक्षण
- Ganesh Tariyal
- May 31, 2025
- 0
रुद्रप्रयाग। उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के आदेशों के अनुपालन में सुरक्षित दवाएं सुरक्षित जीवन नामक जनहितकारी अभियान के तहत जनपद में एक महत्वपूर्ण […]
मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना में जनपद टिहरी के 200 युवाओं का हुआ चयन
- Ganesh Tariyal
- May 1, 2025
- 0
टिहरी। जनपद टिहरी गढ़वाल में मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना 2025-2026 की चयन प्रक्रिया पूरी हो गई है। इस चयन प्रक्रिया में 200 युवाओं का मुख्यमंत्री […]
आपसी टक्कर के बाद बाइकों में आग लगने से दो लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर
- Ganesh Tariyal
- April 26, 2025
- 0
नैनीताल। जिले के कालाढूंगी थाना क्षेत्र के चकलुवा-हल्द्वानी मार्ग पर आपसी में टक्कर के बाद तीन बाइकों में आग लग गयी। जिसकी चपेट में आकर […]
