हरिद्वार। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोभाल ने बृहस्पतिवार की देर रात्रि को हरकीपैड़ी, बस अड्डा, रेलवे स्टेशन आदि अनेक स्थानों में पहुंचकर ठण्ड में निराश्रित, बेसहारा लोगों का हालचाल जाना तथा ठण्ड से बचाव के लिये ऐसे लोगों को कम्बलों का वितरण किया। जिलाधिकारी ने इस दौरान शहर के विभिन्न स्थानों में जलाये गये अलावों का भी निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को निर्देश दिये कि ठण्ड से बचाव के लिये निराश्रित व बेसहारा लोगों का विशेष ध्यान रखा जाये तथा अगर कोई खुले में रह रहा है, तो उसे तुरन्त रैन बसेरों में भेजा जाये। इस अवसर पर एसडीएम श्री अजय बीर सिंह, एसपी सिटी श्री स्वतंत्र कुमार सिंह, सीओ सिटी सुश्री जूही मनराल सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।
Related Posts
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रावत वितरित करेंगे कायाकल्प अवार्ड
- Ganesh Tariyal
- December 29, 2023
- 0
देहरादून। राज्य सरकार ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत संचालित क्वालिटी एश्यैरेंस कार्यक्रम के तहत प्रदेश के 144 राजकीय चिकित्सा इकाईयों का चयन वर्ष 2022-23 […]
धोखाधड़ी में फरार आरोपी पर 25 हजार का इनाम घोषित
- Ganesh Tariyal
- February 22, 2024
- 0
पिथौरागढ़। फरार चल रहे एक धोखाधड़ी के आरोपी के खिलाफ पिथौरागढ़ 25 हजार का इनाम घोषित किया है। आरोप है कि आरोपी मनीष पाठक पुत्र […]
अपनी मांगों को लेकर उपनल कर्मियों ने किया सचिवालय कूच
- Ganesh Tariyal
- February 12, 2024
- 0
देहरादून। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर उपनल कर्मियों ने सचिवालय कूच किया। जहां पर उन्होंने धरना दिया। एक प्रतिनिधिमंडल ने सचिवालय में अधिकारियों से मिल […]
