उत्तराखण्ड हेराल्ड। देहरादून। सिलकयारा टनल में फंसे 41 श्रमिकों के सकुशल बाहर निकलने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस अभियान में जुटे समस्त बचाव दल को अपनी शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा की श्रमिकों और उनके परिजनों के चेहरों की खुशी ही मेरे लिए इगास बग्वाल है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि बचाव दल की तत्परता, टेक्नोलॉजी के सहयोग, सुरंग के अंदर फंसे श्रमिक बंधुओं की जीवटता, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा की जा रही पल- पल निगरानी और बौखनाग देवता की कृपा से यह अभियान सफल हुआ। मुख्यमंत्री ने जरुरी होने पर श्रमिकों को उच्च कोटि की चिकित्सा सुविधा देने के उन्होंने आदेश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का दिन मेरे लिए बड़ी खुशी का दिन है। जितनी प्रसन्नता श्रमिक बंधुओं और उनके परिजनों को है, उतनी ही प्रसन्नता आज मुझे भी हो रही है। उन्होंने कहा कि बचाव अभियान से जुड़े एक-एक सदस्य का मैं हृदय से आभार प्रकट करता हूं। जिन्होंने देवदूत बनकर इस अभियान को सफल बनाया। उन्होंने कहा कि सही मायनों में हमें आज ईगास पर्व की खुशी मिली है। उन्होंने कहा कि भगवान बौख नाग देवता पर हमें विश्वास था। मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्व स्तरीय टेक्नोलॉजी और विशेषज्ञ इस अभियान में लगे थे। प्रधानमंत्री ने पल-पल इस अभियान की निगरानी की। उनके मार्गदर्शन में बेहतरीन समन्वय ने असंभव को संभव में बदला। उन्होंने अभियान से जुड़े एक-एक सदस्य के प्रति भी आभार प्रकट किया।
Related Posts
मुख्य सचिव ने ली कांवड़ मेला तैयारियों की समीक्षा बैठक
- Ganesh Tariyal
- July 8, 2025
- 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कांवड़ मेला की तैयारियों को लेकर मंगलवार को प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ […]
7 सितंबर से पूरी क्षमता के साथ चलेगी बाबा केदार की यात्रा
- Ganesh Tariyal
- August 30, 2024
- 0
देहरादून। सीएम धामी के निर्देश पर केदार यात्रा पुनव्र्यवस्था का निरीक्षण कर लौटे बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता एवं आपदा विशेषज्ञ कर्नल अजय कोठियाल ने कहा कि […]
डीएम ने चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों के अभिकर्ताओं व राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक
- Ganesh Tariyal
- April 16, 2024
- 0
देहरादून। जिला निर्वाचन अधिकारी व जिलाधिकारी सोनिका ने ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेªट में निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों, अभ्यर्थियों के अभिकर्ताओं एवं राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के […]
