उत्तराखण्ड हेराल्ड। देहरादून। इन्फ्लूएंजा को देखते हुए लोगों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। इन्फ्लूएंजा को लेकर प्रदेश सरकार ने भी गाइड लाइन जारी कर स्वास्थ्य महकमे को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। और स्वास्थ्य महकमा एक्टिव मोड़ पर आ गया है। बागेश्वर जिले का स्वास्थ्य महकमा भी अलर्ट हो गया है। बीमारी को लेकर यहां वार्ड भी बना लिया गया है। दो संदिग्ध मासूमों को आईसीयू वार्ड में भर्ती किया गया है। उनकी जांच के सेंपल सुशीला तिवारी हॉस्पिटल भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी। भर्ती मरीजों की हालत में सुधार हो रहा है है। बागेश्वर में दो बच्चों में इन्फ्लूएंजा के लक्षण आने से स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. रविंद्र सिंह मेर ने बताया की सर्दी, खासी, बुखार और सांस लेने में परेशानी वाले दो बच्चे अस्पताल आए हैं जिनमे इन्फ्लूएंजा जैसे लक्षण दिख रहे थे, उनको जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है और बच्चों में इन्फ्लूएंजा का पता करने के लिए सेंपल बाहर भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही असल बीमारी का पता चल पाएगा, चिकित्सक रविंद्र सिंह मेर ने इन्फ्लूएंजा से बचाव के लिए बच्चों को ठंड से बचाने की सलाह दी है। भर्ती मरीज पांच महीने के सौरभ सिंह तथा छह साल की करिश्मा के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। इधर डिप्टी सीएमओ डॉ. देवेश चौहान ने बताया कि प्रदेश सरकार की गाइड लाइन का जिले में कड़ाई से पालन कराया जाएगा। उन्होंने लोगों से भी बीमारी को लेकर अलर्ट रहने की अपील की। बीमार बच्चों को आइसोलेट करने तथा अपने मर्जी से दवा नहीं देने की सलाह दी। ठंड से बच्चों को बचाने सिर व गले को ढककर रखने को कहा। बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत चिकित्सक की राय लेने को कहा।
Related Posts
श्रीलंका के 40 अधिकारियों ने किया यूएसडीएमए का भ्रमण
- Ganesh Tariyal
- July 6, 2026
- 0
देहरादून। नेशनल सेंटर फॉर गुड गवर्नेंस (एनसीजीजी) के तत्वावधान में आपदा प्रबंधन विषय पर आयोजित क्षमता निर्माण कार्यक्रम के अंतर्गत श्रीलंका के 40 सदस्यीय सिविल […]
सिलक्यारा पहुंचे मुख्यमंत्री
- Tulsi Ram
- November 28, 2023
- 0
उत्तराखण्ड हेराल्ड।उत्तरकाशी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सिलक्यारा, उत्तरकाशी में सिलक्यारा टनल रेस्क्यू ऑपरेशन का जायज़ा लिया। उन्होंने टनल के प्रवेश द्वार पर […]
उत्तराखण्ड स्पेशल टास्क फोर्स भारत के टॉप 3 साइबर इकाइयों में से एक घोषित
- Ganesh Tariyal
- December 23, 2023
- 0
देहरादून। डाटा सिक्योरिटी काउंसिल आफ इंडिया द्वारा उत्तराखंड एसटीएफ को भारत की टाप तीन साइबर इकाईयों में से एक घोषित किया है। डाटा सिक्योरिटी काउंसिल […]
