उत्तराखण्ड हेराल्ड।देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज हुई राज्यमंत्रिमण्ड की बैठक में मंत्रिमंडल ने कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मोहर लगाई। मंत्रिमंडल ने 1 अक्टूबर 2005 से पहले के सभी राज्य कर्मचारियों को को पुराने पेंशन व्यवस्था में शामिल करने पर मोहर लगा दी है। मंत्रिमंडल ने छात्रों के भविष्य को देखते हुए लंबी छुट्टी पर गए शिक्षकों के स्थान पर प्रति कक्षा की दर पर शिक्षक रखने का निर्णय लिया गया ।मन्त्रिमण्डल ने बच्चों को बेहतर शिक्षा मुहैया कराने के लिए प्रदेश में 539 उत्कृष्ट स्कूल बनाने का निर्णय लिया है। इन स्कूलों के निर्माण में लगभग 2 सौ 40करोड़ रुपये की लागत आएगी। पिथौरागढ़ और हरिद्वार मेडिकल कॉलेज में 1900 कर्मचारियों की भर्ती प्रक्रिया शुरु करने पर भी हामी भर दी है। कल भरने पर मोहर लगाई। कैबिनेट में चर्चा के दौरान सिलक्यारा टनल में केंद्र सरकार के मदद करने, 38 वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी मिलने और तीन राज्यों में बंपर जीत पर कैबिनेट ने प्रधानमंत्री को धन्यवाद प्रस्ताव भेजने का फैसला भी लिया। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में मन्त्रिमण्डल ने नंदादेवी कन्या धन योजना में छूटे 35 हजार 388 लाभार्थी को जल्द ही इस योजना में लाने को को हरी झंडी दिखा दी है। परिवहन विभाग में ट्रेनिंग में 100 रुपए का यूसेज चार्जेज अब किसी भी बैंक में जमा किया जा सकेगा। साथ ही जीबी पंत राष्ट्रीय पर्यावरण संस्थान को सरकार निःशुल्क जमीन देगी। वही कार्मिक विभाग के उत्तराखंड उच्चतर न्यायिक विभाग नियमावली में संशोधन करने का भी निर्णय मन्त्रिमण्डल ने लिया।
Related Posts
स्वास्थ्य विभाग में 300 चिकित्सकों की और होगी भर्तीः स्वास्थ्य मंत्री
- Ganesh Tariyal
- September 7, 2025
- 0
देहरादून। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में 300 और चिकित्सकों की शीघ्र भर्ती की जायेगी। इसके लिये विभागीय अधिकारियों को राज्य चिकित्सा सेवा चयन […]
धामी सरकार युद्ध स्तर पर कर रही बचाव राहत का कामः आशा नौटियाल
- Ganesh Tariyal
- August 4, 2024
- 0
देहरादून। केदारनाथ के आसपास के क्षेत्र में सड़कों के क्षतिग्रस्त होने से फंसे स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं का रेस्क्यू ऑपरेशन निरंतर चल रहा है। मुख्यमंत्री […]
राष्ट्रपति आशियाना में मल्टीथीम पब्लिक पार्क खोले जाने के जिला प्रशासन के प्रस्ताव पर राष्ट्रपति सचिवालय की मोहर
- Ganesh Tariyal
- March 18, 2025
- 0
देहरादून। जिले में अवस्थित ‘‘राष्ट्रपति आशियाना एवं उपवन वाटिका‘‘ राजपुर रोड़, देहरादून को आम जनमानस के भ्रमण/विहार हेतु खोला जाना प्रस्तावित है। उक्त के क्रम […]
