ऋषिकेश। देवप्रयाग में एक ट्रक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को खाई से निकाला है। जानकारी के अनुसार आज तड़के करीब तीन बजे एक ट्रक देवप्रयाग से ऋषिकेश की ऒर जा रहा था। तभी ड्राइवर ने ट्रक पर से नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद ट्रक बेकाबू होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में जान गंवाने वाले लोगों की पहचान राकेश सिंह(34) पुत्र उमेद सिंह व रविंद्र लाल(26) पुत्र राकेश लाल के रूप में हुई। राकेश सिंह टिहरी के मंजकोट का रहने वाला था, जबकि रविंद्र पौड़ी के श्रीनगर का रहने वाला था।
Related Posts
हड़कंपः मोबाइल चोरी होने से आक्रोशित युवक अस्पताल की तीसरी मंजिल पर चढ़ा
- Ganesh Tariyal
- August 30, 2024
- 0
देहरादून। दून अस्पताल में उस समय हड़कम्प मच गया जब शुक्रवार की सुबह एक युवक अस्पताल भवन की तीसरी मंजिल पर चढ़ गया। युवक को […]
छात्रसंघ चुनाव कराये जाने की मांग को लेकर मंत्री का पुतला फूंका, निकाला जुलूस
- Ganesh Tariyal
- October 26, 2024
- 0
देहरादून। उत्तराखण्ड के महाविद्यालयों छात्रसंघ चुनाव बहाल कराने की मांग को लेकर शनिवार को प्रदेश की राजधानी दून के डीएवी पीजी कॉलेज के छात्रों ने […]
शिक्षा मंत्री आवास पर प्रदर्शन कर रहे एनएसयूआई कार्यकर्ता गिरफ्तार
- Ganesh Tariyal
- July 18, 2024
- 0
देहरादून। अपनी चार सूत्री मांगों को लेकर शिक्षा मंत्री आवास के पास प्रदर्शन कर रहे दो दर्जन एनएसयूआई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया। गुरूवार […]
