देहरादून। सशस्त्र सेना झंडा दिवस’ के अवसर पर गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास में सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास निदेशालय के निदेशक ब्रिगेडियर अमृत लाल (से.नि.) उप निदेशक कर्नल एम.एस.जोधा (से.नि) ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को फ्लैग लगाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की रक्षा हेतु सदैव तत्पर रहने वाले अपने वीर सैनिकों पर हमें गर्व है। ‘सशस्त्र सेना झंडा दिवस‘ का यह अवसर राष्ट्र के सजग प्रहरियों के अविस्मरणीय बलिदानों और सेवाओं को स्मरण करने और उनके प्रति कृतज्ञता प्रकट करने का भी दिन है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के नागरिकों से ‘सशस्त्र सेना झंडा दिवस कोष’ में सैनिक परिवारों के कल्याण के लिए अपना योगदान देने की भी अपील की है।
Related Posts
शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक शांति और आत्म-नियंत्रण भी प्रदान करता योग
- Ganesh Tariyal
- June 21, 2024
- 0
पौड़ी। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शहीद जसवंत सिंह रावत रांसी स्टेडियम पौड़ी में कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने दीप प्रज्वलित कर […]
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने प्रदेश में बढ़ते अपराधों को लेकर राज्य सरकार को घेरा
- Ganesh Tariyal
- September 7, 2024
- 0
देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के कद्दावर नेता हरीश रावत ने 40 जिंदा कारतूस के साथ पकड़े गए विधायक के भाई से लेकर […]
बड़ी साजिश का पर्दाफाशः रेलवे ट्रैक पर डेटोनेटर रखने वाला गिरफ्तार
- Ganesh Tariyal
- October 30, 2024
- 0
हरिद्वार। जिले में जीआरपी ने बड़ी साजिश का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने रेलवे ट्रैक पर डेटोनेटर रखने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार […]
