देहरादून। जिलाधिकारी सोनिका ने आज ग्लोबल इन्वेस्टर समिट की तैयारी को लेकर देर शाम जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पहुँचकर निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को सभी व्यवस्थाओं को चौक चौबंद रखने के निर्देश दिए। इस दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन्वेस्टर समिट में प्रतिभाग करने के लिए आने वाले अतिथियों का एयरपोर्ट पर लोक संस्कृति के साथ परंपरागत स्वागत के साथ ही आवागमन आदि सभी व्यवस्थाएं सुगम हों इसके लिए आपसी समन्वय से कार्य करें। निरीक्षण में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामजी शरण शर्मा, उप जिलाधिकारी ऋषिकेश योगेश मेहर, उप जिलाधिकारी डोईवाला अपर्णा ढौंडियाल, तहसीलदार डोईवाला सोहन सिंह रांगर, तहसीलदार ऋषिकेश चमन सिंह आदि उपस्थित रहे।
Related Posts
उत्तराखण्ड में सुरक्षा और पर्यावरण चुनौतियां और पर्यटन संभावनाओं विषय पर राजभवन में हुआ ‘विमर्श’
- Ganesh Tariyal
- November 28, 2025
- 0
देहरादून। राजभवन सभागार में उत्तराखण्ड में सुरक्षा और पर्यावरण चुनौतियां तथा पर्यटन विषय पर विमर्श कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत […]
विभागीय मंत्री ने सीआरपी-बीआरपी व चतुर्थ श्रेणी पदों पर शीघ्र नियुक्ति के दिये निर्देश
- Ganesh Tariyal
- January 28, 2025
- 0
देहरादून। विद्यालयी शिक्षा विभाग के अंतर्गत विभिन्न राजकीय विद्यालयों से लम्बे समय से अनुपस्थित चल रहे शिक्षकों की अब खैर नहीं। ड्यूटी से नदारद इन […]
सबसे आम पोषण संबंधी कमी वाली बीमारियों में से एक एक है एनीमियाः प्रो. उभान
- Ganesh Tariyal
- August 7, 2024
- 0
नरेन्द्रनगर। एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम के तहत श्रीदेव सुमन राजकीय चिकित्सालय नरेन्द्रनगर के सहयोग से यहाँ स्थित धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना […]
