देहरादून। गत रात राजपुर रोड पर हुए एक सड़क हादसे में कार सवार दो लोगों की मौत हो गई। जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। कार सवार सभी लोग मसूरी से देहरादून लौट रहे थे। पुलिस के अनुसार गत रात राजपुर रोड़ पर एक कार पेड़ से टकरा कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। हादसे में कार सवार घायल हो गए है। सूचना पर पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुँचा और दुर्घटना में घायल जयेश पुत्र दुर्गेश चौरसिया निवासी मोहनी रोड़ डालनवाला, शिवा राणा पुत्र सोबन सिंह राणा निवासी गणोश विहार अजबपुर खुर्द नेहरू कालोनी, कुशराग चौधरी पुत्र अशोक निवासी शान्ति विहार गोविन्द गढ़ और इशांत गहलोत पुत्र सैमपाल गहलोत निवासी चुक्खूवाला को सरकारी प्राइवेट वाहनों से उपचार के लिए मैक्स हॉस्पिटल, दून हॉस्पिटल व कोरोनेशन अस्पताल भिजवाते हुए सभी के परिजनों को सूचित किया । अस्पताल में उपचार के दौरान शिवा राणा और कुशराग चौधरी की मौत हो गई । मृतक शिव राणा देहरादून में प्राइवेट जॉब करता था जबकि कुशराग चौधरी जर्मनी में जॉब करता था और कुछ दिन पूर्व ही देहरादून वापस आया था। कार सवार युवक शनिवार देर रात मसूरी से देहरादून लौट रहे थे।
Related Posts
भारत आयुर्वेद इकोसिस्टम के डिजिटलीकरण का विस्तार करेगाः आयुष सचिव राजेश कोटेचा
- Ganesh Tariyal
- December 12, 2024
- 0
देहरादून। आयुष सचिव वैद्य राजेश कोटेचा ने आज कहा कि देश डिजिटल स्वास्थ्य अवधारणाओं पर आधारित आयुर्वेद इकोसिस्टम के सतत विकास के लिए 2030 एजेंडा […]
पुलिस उपाधीक्षक निहारिका एवं महिला आरक्षी डॉली को किया सम्मानित
- Ganesh Tariyal
- December 21, 2023
- 0
देहरादून। एनसीआरबी द्वारा नई दिल्ली में आयोजित सीसीटीएनएस/आईसीजे में अच्छी कार्यप्रणाली पर 5वें सम्मेलन में उत्तराखण्ड पुलिस के जनपद हरिद्वार में तैनात पुलिस उपाधीक्षक निहारिका […]
एलयूसीसी फाइनेंशियल फ्रॉड मामलें में 25 लाख पीड़ितों को इंसाफ का इंतजार
- Ganesh Tariyal
- September 11, 2025
- 0
देहरादून। उत्तराखंड में एलयूसीसी घोटाले से पीड़ित 25 लाख लोगों को सरकार से इंसाफ की दरकार है। एलयूसीसी चिटफंड फ्रॉड मामले के पीड़ितों ने देहरादून […]
