पौड़ी । ब्लाक एकेश्वर के ग्राम ग्राम विकास अधिकारी के पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल के शवगृह में रखे शव को चूहों ने कुतर दिया। इस मामले में मृतक के परिजनों ने स्वास्थ्य विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। गौरतलब है कि ब्लॉक एकेश्वर में कार्यरत ग्राम विकास अधिकारी राहुल उप्रेती की बीते शुक्रवार को अचानक तबीयत खराब हो गई थी। उसके बाद उनकी पत्नी उन्हें, नौगांवखाल सीएचसी लेकर गईं जहां, डाक्टर ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत किस कारण हुई इसके लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय पौड़ी लाया गया था। बताया जावरहा था कि अस्पताल का डीप फ्रीजर खराब था। रात होने के कारण शव नौ बजे मोर्चरी में रख दिया गया। परिजनों ने स्वास्थ्य विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया। वहीं खंड विकास अधिकारी एकेश्वर डीपीएस नेगी ने बताया कि ग्राम विकास अधिकारी राहुल उप्रेती पुत्र संपूर्णानंद उप्रेती बीते छह साल से ब्लाॅक एकेश्वर में सेवारत थे। उनके निधन से ब्लॉक में शोक की लहर है।
Related Posts
हरिद्वार डीएम ने एक साथ कई विभागों के दफ्तरों में मारा छापा
- Ganesh Tariyal
- December 11, 2024
- 0
हरिद्वार। जब से आईएसएस अधिकारी कर्मेंद्र सिंह ने हरिद्वार जिलाधिकारी के तौर पर कमान संभाली है, तभी वे एक्शन में नजर आ रहे हैं। हरिद्वार […]
निकाय चुनावः जमानत राशि ऑनलाइन जमा होगी, आयोग ने बताये नियम
- Ganesh Tariyal
- December 27, 2024
- 0
नगर निकाय चुनाव 2024 पारदर्शिता और व्यय सीमा पर दिशा-निर्देश जारी देहरादून। नगर निकाय चुनाव 2024 के सफल आयोजन को सुनिश्चित करने के लिए जिला […]
राज्यपाल ने ‘‘राष्ट्रीय युवा दिवस’’ की शुभकामनाएं दी
- Ganesh Tariyal
- January 11, 2024
- 0
देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने युवाओं के प्रेरणास्रोत, युगपुरुष स्वामी विवेकानंद की जयन्ती ‘‘राष्ट्रीय युवा दिवस’’ पर सभी नागरिकों विशेषतः युवाओं […]
