बागेश्वर। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत स्वीप टीम ने बागेश्वर जिले के गरुड़ ब्लाक के उड़खुली गांव में मतदाता पुनरीक्षण अभियान चलाया। इस मौके पर बच्चों ने नुक्कड़ नाटक व अनेक रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। नोडल अधिकारी आलोक पांडे व सहायक नोडल अधिकारी उमेश जोशी के नेतृत्व में मतदाताओं को फॉर्म छह, सात व आठ भरने की जानकारी दी गई। इसके अलावा वोटर हेल्पलाइन नंबर, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, मतदाता जंक्शन और नए वोटर्स के नाम जोड़ने से संबंधित कार्य योजना की जानकारी दी। लोगों को बताया गया कि मतदान सभी का अधिकार व कर्तव्य है। अभियान के दौरान लोगों को निर्वाचन नामावली में नाम सम्मिलित कराने के लिए फॉर्म छह, भारतीय पासपोर्ट धारक प्रवासी भारतीयों के लिए फॉर्म छह ए, नामावली से नाम हटाने के लिए फॉर्म सात, किसी प्रविष्टि को शुद्ध करने के लिए या परिवर्तन के लिए फॉर्म आठ भरने की जानकारी दी गई।
Related Posts
यातायात नियमों के उल्लंघन व ऑपरेशन मर्यादा के तहत 143 लोगों पर चालानी कार्यवाही
- Ganesh Tariyal
- August 27, 2023
- 0
अल्मोड़ा। जनपद के एसएसपी रामचंद्र राजगुरु द्वारा समस्त थाना/चौकी प्रभारियों व यातायात/ प्रभारी इंटरसेप्टर को ऑपरेशन मर्यादा के तहत सार्वजनिक स्थान/पर्यटक स्थलों पर शराब पीकर […]
सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण करेंः डीएम
- Ganesh Tariyal
- December 23, 2023
- 0
देहरादून। जिलाधिकारी सोनिका ने ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेªट में सीएम हेल्पलाईन की समीक्षा बैठक करते हुए। सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को सीएम हेल्पलाईन पर प्राप्त शिकायत का […]
डीएम ने ग्रीन बिल्डिंग के कार्यों की धीमी गति व वर्क प्लान के अनुसार प्रेजेंटेशन नहीं होने पर जताई कड़ी नाराजगी
- Ganesh Tariyal
- January 7, 2025
- 0
देहरादून। जिलाधिकारी/मुख्य कार्यकारी अधिकारी सविन बंसल ने विकास भवन सभागार में स्मार्ट सिटी के संचालित कार्यों की समीक्षा बैठक की। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि […]
