रुद्रप्रयाग। अगस्त्यमुनि ब्लॉक के राजकीय इंटर कॉलेज खेड़ाखाल में तैनात व्यायाम शिक्षक प्रभात सिंह पुंडीर का अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए उत्तराखंड की टीम में चयन हुआ है। यह टीम आगामी 15 से 21 दिसंबर तक नई दिल्ली में आयोजित होने वाली क्रिकेट प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी। शिक्षक पुंडीर के टीम में चयन पर शिक्षा विभाग के अधिकारी-कर्मचारी व शिक्षकों ने खुशी जताई है। उत्तराखंड सिविल सर्विसेज 16 सदस्यीय क्रिकेट टीम में दो आईएएस अधिकारियों सहित शिक्षा, स्वास्थ्य, वित्त, सिंचाई, खेल आदि विभागों से अधिकारी-कर्मचारी खिलाड़ी चुने गए हैं। 15 से 21 दिसंबर तक नई दिल्ली में आयोजित होने वाली अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज क्रिकेट प्रतियोगिता में सभी राज्यों के सिविल सर्विसेज टीमें प्रतिभाग करेंगी। इस प्रतियोगिता के लिए उत्तराखंड सिविल सर्विसेज टीम की घोषणा कर दी गई है।
Related Posts
नोमैडिक एलिफेंट सैन्य अभ्यास का पिथौरागढ़ में समापन
- Ganesh Tariyal
- October 5, 2026
- 0
पिथौरागढ। भारतीय सेना और ‘मंगोलि-याई सेना’ के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘नोमैडिक एलिफेंट’ के 18वें संस्करण का समापन पिथौरागढ़ में हुआ। यह अभ्यास 20 सितंबर से शुरू हुआ था। अभ्यास का […]
हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से हाथी की मौत
- Ganesh Tariyal
- June 25, 2024
- 0
उधमसिंह नगर। तराई केंद्रीय वन प्रभाग के टांडा रेंज से सटे जयनगर नंबर तीन में 11 हजार केवी की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर […]
हरिद्वार हाईवे पर वाहन पलटने से देहरादून के एक ही परिवार के चार लोगों की मौत
- Ganesh Tariyal
- March 31, 2024
- 0
देहरादून। मुरादाबाद में वाहन के पलटने से प्रदेश की राजधानी देहरादून निवासी एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोग […]
