कोटद्वार। गुरुवार को जम्मू के राजौरी-पुंछ इलाके में हुए आतंकी हमले में कोटद्वार के शिवपुर निवासी जवान गौतम कुमार (28) ने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है। गौतम बीते शनिवार को ही छुट्टी पूरी करके ड्यूटी पर वापस लौटे थे। गौतम कुमार अविवाहित थे और 11 मार्च 2024 को उनकी शादी होनी थी। शहीद के बड़े भाई राहुल कुमार ने बताया कि गुरुवार रात 12 बजे यूनिट से फोन आया कि गौतम आतंकवादियों से लड़ते हुए शहीद हो गये हैं। उनके शहीद होने की सूचना पर शहीद के घर में कोहराम मचा हुआ है। देश सेवा में शहादत देने वाले कोटद्वार निवासी राइफल मैन गौतम कुमार साल 2014 में गौचर से सेना में भर्ती हुए थे और इन दिनों 89 आर्ल्ड रेजीमेंट में तैनात थे। शहीद के बड़े भाई ने बताया कि गौतम की रायवाला से सगाई हुई थी और इन दिनों शादी की तैयारियां चल रही थी।
Related Posts
केदारनाथ के लिए नौ कंपनियां उपलब्ध कराएंगी हेली सेवाएं, बुकिंग आठ अप्रैल से
- Ganesh Tariyal
- April 5, 2025
- 0
देहरादून। इस बार केदारनाथ धाम के लिए नौ कंपनियां हेली सेवाएं उपलब्ध कराएंगी। हेली सेवा के लिए टिकट की बुकिंग आठ अप्रैल को दोपहर 12 […]
जंगल में लगी भीषण आग, सैकड़ों पेड़ जलकर राख
- Ganesh Tariyal
- April 25, 2025
- 0
अल्मोड़ा। द्वाराहाट तहसील स्थित तल्ली मिरई और किरौली के बीच के जंगलों में भीषण आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया है। आग इतनी […]
ऐतिहासिक वैभव और प्रकृति का मिलाजुला संगम द क्लेरिजेस नाभा रेजिडेन्स
- Ganesh Tariyal
- November 21, 2024
- 0
मसूरी – अगर आप जिंदगी को खास अंदाज में जीना चाहते हैं तो क्लेरिजेस नाभा रेज़िडेन्स उत्तराखंड का ऐतिहासिक और विलासिता से भरपूर होटल है, […]
