उत्तरकाशी। अर्पण यदुवंशी, पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी के दिशा-निर्देशन में ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025 व मुहिम उदयन के तहत उत्तरकाशी पुलिस लगातार नशा तस्करों पर कार्रवाई कर रही है। उनके द्वारा सभी पुलिस उपाधीक्षकों/कोतवाली/थाना प्रभारियों एवं एसओजी की टीम को अलर्ट मोड पर रहते हुये सख्त कार्यवाही के निर्देश दिये गये है। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी उत्तरकाशी श्री अनुज कुमार के निकट पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली श्री दिनेश कुमार के नेतृत्व में कोतवली उत्तरकाशी पुलिस द्वारा गत रात्रि को चैकिंग अभियान चलाते हुये सब्जी मंडी के समीप रामलीला गेट के पास से अनुज नेगी नाम के एक युवक को 6.05 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामगदगी के आधारा पर उक्त युवक के खिलाफ कोतवाली उत्तरकाशी पर 8/21 NDPS Act में मुकदमा पंजीकृत किया गया। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटायी जा रही है। आरोपित को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।गिरफ्तार आरोपित ने अपना नाम अनुज नेगी, पुत्र उत्तम सिंह नेगी निवासी पाडुली ज्ञानसू उत्तरकाशी बताया।
Related Posts
रुद्रप्रयाग में रुद्रनाथ महोत्सव में गढ़वाली कवि सम्मेलन का आयोजन
- Ganesh Tariyal
- January 12, 2026
- 0
रुद्रप्रयाग। रुद्रप्रयाग में शीतकालीन यात्रा उत्सव के तहत आयोजित रुद्रनाथ महोत्सव में गढ़वाली साहित्य और संस्कृति की खूबसूरत झलक देखने को मिली। गुलाबराय में चल […]
सेवानिवृत्त हुए सूचना विभाग के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मुकेश कुमार
- Ganesh Tariyal
- September 30, 2025
- 0
देहरादून। सूचना एवं लोक संपर्क विभाग मुख्यालय में आयोजित सेवानिवृत्त कार्यक्रम में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मुकेश कुमार को भावभीनी विदाई दी गई। अपर निदेशक सूचना […]
आयुक्त गढवाल मण्डल विनय शंकर पाण्डेय ने आयुक्त शिविर कार्यालय में किया ध्वजारोहण
- Ganesh Tariyal
- January 26, 2024
- 0
देहरादून। गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयुक्त गढवाल मण्डल विनय शंकर पाण्डेय ने आयुक्त शिविर कार्यालय में ध्वजारोहण किया। तथा सभी को गणतंत्र दिवस […]
