उत्तरकाशी। अर्पण यदुवंशी, पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी के दिशा-निर्देशन में ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025 व मुहिम उदयन के तहत उत्तरकाशी पुलिस लगातार नशा तस्करों पर कार्रवाई कर रही है। उनके द्वारा सभी पुलिस उपाधीक्षकों/कोतवाली/थाना प्रभारियों एवं एसओजी की टीम को अलर्ट मोड पर रहते हुये सख्त कार्यवाही के निर्देश दिये गये है। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी उत्तरकाशी श्री अनुज कुमार के निकट पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली श्री दिनेश कुमार के नेतृत्व में कोतवली उत्तरकाशी पुलिस द्वारा गत रात्रि को चैकिंग अभियान चलाते हुये सब्जी मंडी के समीप रामलीला गेट के पास से अनुज नेगी नाम के एक युवक को 6.05 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामगदगी के आधारा पर उक्त युवक के खिलाफ कोतवाली उत्तरकाशी पर 8/21 NDPS Act में मुकदमा पंजीकृत किया गया। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटायी जा रही है। आरोपित को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।गिरफ्तार आरोपित ने अपना नाम अनुज नेगी, पुत्र उत्तम सिंह नेगी निवासी पाडुली ज्ञानसू उत्तरकाशी बताया।
Related Posts
स्वामी राम हिमालयन विवि के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल ने छात्रों को उपाधियां व पदक प्रदान किए
- Ganesh Tariyal
- March 24, 2025
- 0
देहरादून। कुलाधिपति व राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने सोमवार को स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय, जौलीग्रांट, देहरादून के सातवें दीक्षांत समारोह में बतौर […]
सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से पहले बनभूलपुरा में जारी हाई अलर्ट
- Ganesh Tariyal
- December 1, 2025
- 0
हल्द्वानी में रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले पर सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी हल्द्वानी। बनभूलपुरा क्षेत्र में रेलवे की भूमि पर बने हजारों अवैध मकानों को लेकर […]
सर्वधर्म गोष्ठी का आयोजन राष्ट्र के प्रति हमारे साझा उत्तरदायित्व की अभिव्यक्ति: राज्यपाल
- Ganesh Tariyal
- May 10, 2025
- 0
देहरादून । वर्तमान परिदृश्य को ध्यान में रखते हुए शनिवार को राजभवन में सर्वधर्म गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस आयोजन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल […]
