उत्तराखण्ड हेराल्डपौड़ी। थलीसैंण ब्लॉक के भंडेली गांव के पास एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में कार सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों के साथ मिलकर दोनों युवकों को खाई से बाहर निकाला। जानकारी के अनुसार एक अल्टो कार पौड़ी से थलीसैंण के भंडेली गांव जा रही थी। जैसे ही कार गांव के पास पहुँची वह अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना पर स्थानीय लोग मौके पर पहुँचे और पुलिस को दुर्घटना की जानकारी दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से खाई से निकाला।सूचना पर मौके पर पहुँची 108 की टीम ने दोनों की जांच कर उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। मृतकों की पहचान अंकित नेगी(23) उम्र 23 साल निवासी सेरा जसपुर और पंकज सिंह(21) उम्र 21 साल निवासी सौकियानी जसपुर के रूप में हुई है।
Related Posts
भूमि घोटाले की जांच पूरी, सवालों के घेरे में कई अधिकारी
- Ganesh Tariyal
- May 29, 2025
- 0
देहरादून। हरिद्वार के बहुचर्चित कथित भूमि घोटाले की जांच पूरी हो गई है। आईएएस अधिकारी रणवीर सिंह को मई महीने के पहले हफ्ते में यह […]
दिव्यांग विद्यार्थियों को निःशुल्क ऑनलाइन आई.ए.एस कोचिंग की व्यवस्था किये जाने की घोषणा की
- Ganesh Tariyal
- December 3, 2024
- 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर सुभाष रोड स्थित वैडिंग प्वाइंट में आयोजित दिव्यांग राज्य स्तरीय दक्षता […]
जेल से फरार दुष्कर्म का आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
- Ganesh Tariyal
- September 14, 2024
- 0
चम्पावत। जेल से फरार हो गये दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। जिसके कब्जे से एक देशी पिस्टल […]
