उत्तराखण्ड हेराल्ड।हरिद्वार। कार्तिक पूर्णिमा पर आज हरिद्वार आवर ऋषिकेश समेत कई स्थानों पर लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा में स्नान कर पुण्य अर्जित किया। स्नान को लेकर हरिद्वार, ऋषिकेश व देवप्रयाग में गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। स्नान कर श्रद्धालुओं ने दान कर पुण्य अर्जित किया। ।वहीं जगह-जगह लोगों ने खिचड़ी बांट आज कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर मनाया । इससे पूर्व कल हर की पौड़ी पर देव दीपावली मनाई गई और लाखों दीपक जलाकर हर की पौड़ी पर भगवान विष्णु की आराधना की गई और मां गंगा से सभी के कल्याण की कामना की गई । स्नान को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने भी व्यापक प्रबंध किए गए हैं। हरिद्वार को कई जोन व सेक्टर में बांटकर अधिकारियों की तैनाती की गई है। वाहनों के लिए विशेष यातायात प्लान भी लागू किया गया है।
Related Posts
दो धड़ों में बंटे अखाड़ा परिषद के एक होने की जगी उम्मीद
- Ganesh Tariyal
- September 1, 2024
- 0
हरिद्वार। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद में लंबे समय से चला आ रहा विवाद और गुटबाजी अब थमता नजर आ रहा है। अब प्रयागराज कुंभ 2025 […]
शिक्षा के मन्दिर यदि बने वाणिज्य केन्द्र, प्रशासन करेगा लाईसेंस रद्द
- Ganesh Tariyal
- April 1, 2025
- 0
देहरादून। जिले में निजी स्कूलों द्वारा मनमानी फीस बढ़ाने की शिकायतों को लेकर जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशों पर मंगलवार को मुख्य विकास अधिकारी अभिनव […]
आवास प्राधिकरणों को आरटीआई मामले में करें आयोग के हवालेः मोर्चा
- Ganesh Tariyal
- August 5, 2024
- 0
विकासनगर। जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि प्रदेश के कई विकास […]
