उत्तराखण्ड हेराल्ड।हरिद्वार। कार्तिक पूर्णिमा पर आज हरिद्वार आवर ऋषिकेश समेत कई स्थानों पर लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा में स्नान कर पुण्य अर्जित किया। स्नान को लेकर हरिद्वार, ऋषिकेश व देवप्रयाग में गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। स्नान कर श्रद्धालुओं ने दान कर पुण्य अर्जित किया। ।वहीं जगह-जगह लोगों ने खिचड़ी बांट आज कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर मनाया । इससे पूर्व कल हर की पौड़ी पर देव दीपावली मनाई गई और लाखों दीपक जलाकर हर की पौड़ी पर भगवान विष्णु की आराधना की गई और मां गंगा से सभी के कल्याण की कामना की गई । स्नान को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने भी व्यापक प्रबंध किए गए हैं। हरिद्वार को कई जोन व सेक्टर में बांटकर अधिकारियों की तैनाती की गई है। वाहनों के लिए विशेष यातायात प्लान भी लागू किया गया है।
Related Posts
अंतर्राज्यीय गिरोह की चार महिलाओं सहित पांच गिरफ्तार, एक फरार
- Ganesh Tariyal
- June 18, 2025
- 0
पौड़ी। अंतर्राज्यीय मेवाती गैंग का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने चार महिलाओं सहित पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके कब्जे से चुरायी गयी […]
ग्राम चौपालों के आयोजन में उच्चाधिकारी भी हों शामिल: मुख्यमंत्री
- Ganesh Tariyal
- August 2, 2024
- 0
देहरादून। गांवों के सुनियोजित विकास के लिए प्रत्येक विकासखण्ड में 5-5 गांवों को आदर्श ग्राम बनाने की दिशा में कार्य किये जाएं। देश के शीर्ष […]
सीएम धामी ने पौड़ी गढ़वाल में 133 करोड़ रुपये की 158 योजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास
- Ganesh Tariyal
- July 9, 2024
- 0
पौड़ी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पौड़ी गढ़वाल के विकास के लिए 133 करोड़ की 158 योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने गढ़वाल […]
