उत्तराखण्ड हेराल्ड। ऋषिकेश। लक्ष्मण झूला मार्ग पर टायरों पर रबड़ चढ़ाने की एक फैक्टरी में भीषण आग लग गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम आग पर काबू पाने में जुटी, लेकिन आग भीषण होने के कारण कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। इस अग्निकांड में लाखों का नुकसान होने की खबर है। सोमवार सुबह आसपास के लोगों ने रबड़ फैक्ट्री के गोदाम में आग की लपटें देखी। जोकि आसपास के घरों तक पहंुचने लगी थी। जिससे लोग भयभीत हो गए। जिसकी सूचना तत्काल दमकल विभाग को दी गयी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहंुची दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह से आग पर काबू पाया। किन्तु इस अग्किांड में लाखों रूपए के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। फैक्टरी काफी समय से बंद बताई जा रही है। आग लगने के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। इस अग्किांड में किसी जनहानि की कोई सूचना नही है।
Related Posts
पुलिस ने नाबालिग को भगाने वाले को पंजाब से किया गिरफ्तार
- Ganesh Tariyal
- September 26, 2024
- 0
कोटद्वार। गत माह 8 अगस्त को विकासखंड यमकेश्वर निवासी एक व्यक्ति द्वारा थाना यमकेश्वर में दी गई तहरीर में बताया कि मेरी नाबालिग भतीजी घर […]
पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने की 4 घोषणाएं
- Ganesh Tariyal
- October 21, 2024
- 0
पुलिस कर्मियों के पौष्टिक आहार भत्ता व वर्दी भत्ते में बढ़ोत्तरी आवासीय भवनों के निर्माण के लिए 100 करोड़ भी मिलेंगे 9 हजार फीट से […]
दून में चेन स्नेचिंग के तीन मामलों में दो गिरफ्तार
- Ganesh Tariyal
- August 4, 2024
- 0
देहरादून। अलग-अलग स्थानों पर हुई चेन स्नैचिंग की तीन घटनाओ का दून पुलिस ने खुलासा किया है। घटनाओ के अजांम देने वाले चैन स्नेचिंग गिरोह […]
