उत्तराखण्ड हेराल्ड।हरिद्वार। कार्तिक पूर्णिमा पर आज हरिद्वार आवर ऋषिकेश समेत कई स्थानों पर लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा में स्नान कर पुण्य अर्जित किया। स्नान को लेकर हरिद्वार, ऋषिकेश व देवप्रयाग में गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। स्नान कर श्रद्धालुओं ने दान कर पुण्य अर्जित किया। ।वहीं जगह-जगह लोगों ने खिचड़ी बांट आज कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर मनाया । इससे पूर्व कल हर की पौड़ी पर देव दीपावली मनाई गई और लाखों दीपक जलाकर हर की पौड़ी पर भगवान विष्णु की आराधना की गई और मां गंगा से सभी के कल्याण की कामना की गई । स्नान को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने भी व्यापक प्रबंध किए गए हैं। हरिद्वार को कई जोन व सेक्टर में बांटकर अधिकारियों की तैनाती की गई है। वाहनों के लिए विशेष यातायात प्लान भी लागू किया गया है।
Related Posts
गलत मूल्यांकन करने वाले शिक्षक होंगे डिबारः डॉ. रावत
- Ganesh Tariyal
- June 26, 2024
- 0
देहरादून। श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय में उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में हुई गड़बड़ी को सूबे के उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने गंभीरता […]
यूसीसी में प्रतिदिन औसत 1634 विवाह पंजीकरण
- Ganesh Tariyal
- July 26, 2025
- 0
देहरादून। इसी वर्ष 27 जनवरी से उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता लागू होने के बाद, विवाह का पंजीकरण अनिवार्य हो गया है। तब से यूसीसी […]
चोरी की घटनाओं से परेशान लोगों ने घेरा पुलिस स्टेशन
- Ganesh Tariyal
- July 29, 2025
- 0
नैनीताल। रामनगर के पीरूमदारा क्षेत्र में लगातार चोरी की वारतातें सामने आ रही हैं। कई ऐसे मामले हैं जिनका अभी तक पुलिस भी खुलासा नहीं […]
