गोपेश्वर। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत थराली के तलवाडी स्टेट, नारायणबगड के गडसीरा, भगोती, भटियाना व भुल्कवानी, पोखरी के उत्तरों व गिरसा, कर्णप्रयाग के झिरकोटी, नन्दानगर के फाली तथा दशोली के खेनुडी व सलारैंतोली में शिविर आयोजित कर केन्द्र सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गयी और वंचित लोगों का पंजीकरण करते हुए योजना से जोड़ा गया। शिविर में सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों ने अपने अनुभव साझा किए। साथ ही ग्रामीणों को विकसित भारत संकल्प यात्रा की शपथ दिलायी गयी। स्वास्थ्य विभाग द्वारा कैम्प लगाकर 100 से अधिक लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निशुल्क दवा वितरित की गई। इस दौरान शिविर में 8 आयुष्मान कार्ड, पीएम किसान सम्मान के 12, केसीसी के 7 तथा उज्ज्वला के 5 आवेदन प्राप्त हुए।
Related Posts
विजय दिवस की बधाई दी
- Tulsi Ram
- December 15, 2023
- 0
देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने विजय दिवस के अवसर पर 1971 के युद्ध के दौरान हमारे सशस्त्र बलों द्वारा प्रदर्शित असाधारण […]
केदारनाथ के लिए नौ कंपनियां उपलब्ध कराएंगी हेली सेवाएं, बुकिंग आठ अप्रैल से
- Ganesh Tariyal
- April 5, 2025
- 0
देहरादून। इस बार केदारनाथ धाम के लिए नौ कंपनियां हेली सेवाएं उपलब्ध कराएंगी। हेली सेवा के लिए टिकट की बुकिंग आठ अप्रैल को दोपहर 12 […]
राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सदस्य डॉ. डी.के. असवाल ने यूएसडीएमए मुख्यालय का किया निरीक्षण
- Ganesh Tariyal
- November 12, 2025
- 0
देहरादून। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) के सदस्य डॉ. डी.के. असवाल ने बुधवार को उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (यूएसडीएमए) स्थित राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र […]
