गोपेश्वर। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत थराली के तलवाडी स्टेट, नारायणबगड के गडसीरा, भगोती, भटियाना व भुल्कवानी, पोखरी के उत्तरों व गिरसा, कर्णप्रयाग के झिरकोटी, नन्दानगर के फाली तथा दशोली के खेनुडी व सलारैंतोली में शिविर आयोजित कर केन्द्र सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गयी और वंचित लोगों का पंजीकरण करते हुए योजना से जोड़ा गया। शिविर में सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों ने अपने अनुभव साझा किए। साथ ही ग्रामीणों को विकसित भारत संकल्प यात्रा की शपथ दिलायी गयी। स्वास्थ्य विभाग द्वारा कैम्प लगाकर 100 से अधिक लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निशुल्क दवा वितरित की गई। इस दौरान शिविर में 8 आयुष्मान कार्ड, पीएम किसान सम्मान के 12, केसीसी के 7 तथा उज्ज्वला के 5 आवेदन प्राप्त हुए।
Related Posts
बोर्ड परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले सम्मानित
- Tulsi Ram
- December 6, 2023
- 0
उत्तराखण्ड हेराल्ड। देहरादून। देेहरादून के राजकीय इंटर कालेज किशनपुर में विद्यालयी शिक्षा विभाग ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय शैक्षिक उत्कृष्टता पुरस्कार सम्मान समारोह का आयोजन […]
ट्रेन में यात्रियों की अटैचियां चुराने वाला गिरफ्तार
- Ganesh Tariyal
- October 4, 2023
- 0
देहरादून। सूट-बूट पहनकर ट्रेन के एसी कोच में सफर कर यात्रियों की अटैची चोरी करने का आरोपी जीआरपी देहरादून पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी […]
शिक्षा प्रणाली में हो गुणात्मक सुधार, विद्यार्थी केंद्रित हो शिक्षा व्यवस्थाः मुख्यमंत्री
- Ganesh Tariyal
- July 4, 2024
- 0
देहरादून। शिक्षा प्रणाली में गुणात्मक सुधार के साथ शिक्षा व्यवस्था को विद्यार्थी केन्द्रित बनाया जाए। गुणात्मक शिक्षा के साथ नैतिक शिक्षा पर भी विशेष ध्यान […]
