देहरादून। शिक्षा मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत ने कहा है राज्य सरकार प्राथमिकता के साथ दूरस्थ इलाकों के स्कूलों को बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में राज्य सरकार के प्रयासों से प्राथमिक स्तर पर दूरगामी क्षेत्रों में विकास पहुंच रहा है। वे पौड़ी जिले के पैठाणी में आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रहे थे। इस मौके पर डॉक्टर रावत ने राजकीय इंटर कॉलेज, चौंरा पैठाणी के लिए दो करोड़ चालीस लाख रुपए से ज्यादा की धनराशि से बनने वाले भवन का शिलान्यास किया। कैबिनेट मंत्री ने इसके बाद चाकीसैंण में में उत्तराखण्ड पॉवर कॉरपोरेशन लिमिटेड के 33 के०वी० सब स्टेशन का लोकार्पण भी किया। उन्होंने स्वास्थ्य केन्द्र चाकीसैंण की मरम्मत कार्यों के लिए 12 लाख रुपए की विभिन्न योजनाओं की शुरूआत भी की।
Related Posts
लोकतंत्र को जीवित रखने का एक साधन है पत्रकारिताः मुख्यमंत्री
- Ganesh Tariyal
- October 27, 2024
- 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने परेड ग्राउण्ड स्थित उत्तरांचल प्रेस क्लब में आयोजित दीपावली महोत्सव में प्रतिभाग करते हुए पत्रकारगणों एवं प्रेस क्लब के […]
बेटियों के भविष्य सुधारने वाली महत्वकांशी योजनाओं को डीएम ने किया स्वीकृत
- Ganesh Tariyal
- December 17, 2024
- 0
देहरादून। जिलाधिकारी सविन बसंल की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेªट में ‘‘बेटी बचाओ, बेटी पढाओ’’ जिला स्तरीय टास्कफोर्स महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग की […]
नहर में मिले महिला पुरूष के शव मिले
- Tulsi Ram
- November 26, 2023
- 0
उत्तराखण्ड हेराल्ड। देहरादून। वसंत विहार थाना क्षेत्र के दरु चौक के पास स्थित एक नहर में महिला और पुरुष की लाश मिली है। दोनों में […]
