मसूरी। मसूरी में 27दिसम्बर से होने वाले विन्टरलाइन कार्निवाल की तैयारियों को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में मंत्री जोशी ने विन्टरलाइन कार्निवाल को भव्य रूप देने व आयोजन से जुड़े अधिकारियों को कार्यक्रम की रूपरेखा को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मंत्री गणेश जोशी ने इस दौरान अधिकारियों को विन्टरलाइन कार्निवाल के दौरान मॉल रोड में सभी प्रकार के वाहनों को प्रतिबंधित करने को कहा, ताकि पर्यटकों को असुविधा न हो। मंत्री ने 27 से 30 दिसम्बर तक मसूरी में होने वाले कार्यक्रम में शोभा यात्रा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही एडवेंचर खेल, प्रतियोगिताएं, साहसिक खेल, मोटर बाइक रैली, कबड्डी, मैराथन, नेचरवॉक, स्टार गेजिंग, हिस्ट्रीवॉक, विन्टेज रैली के साथ ही फूड फेस्टिवल में पहाड़ी व्यंजन लगाने के निर्देश दिए। जोशी ने कहा कि चार दिवसीय कार्निवाल में स्थानीय कलाकार, प्रदेश की संस्कृति और कला से रूबरू के साथ विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित कराए जायेंगे, और स्थानीय सांस्कृतिक कलाकारों को प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने कहा कार्निवाल में फूड फेस्टिवल का भी आयोजन कराया जाएगा। जिसमे पहाड़ी व्यंजनों के साथ मिलेट्स के व्यंजन व उससे बने उत्पाद फूड फेस्टिवल में लगाए जायेंगे। मंत्री गणेश जोशी ने कहा विंटर लाइन कार्निवाल पहाड़ की संस्कृति की झलक और स्थानीय उत्पादों का फेस्टिवल में अधिक से अधिक प्रचार प्रसार किया जाए। इसके अलावा मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि पर्यटकों को प्रदेश की संस्कृति और खान, पान से रूबरू कराया जाएगा।
Related Posts
मुरादाबाद में गबन के आरोपी की बिजनौर में की हत्या, लैंसडौन के जंगलों में फेंका शव
- Ganesh Tariyal
- June 12, 2024
- 0
लैंसडौन। मुरादाबाद में गबन के आरोपी की हत्या कर उसका शव उत्तराखंड में लैंसडौन के जंगल में फेंक दिया गया। मुरादाबाद जिले के थाना कटघर […]
मुख्यमंत्री ने एनडीपीएस एक्ट के तहत लगातार कारवाई किये जाने के दिए निर्देश
- Ganesh Tariyal
- December 22, 2023
- 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सचिवालय में राज्य स्तरीय एनसीओआरडी की बैठक लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि नशीले पदार्थों पर […]
प्रेमनगर डकैती प्रकरण की घटना के मास्टर माइंड सहित 2 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
- Ganesh Tariyal
- February 3, 2025
- 0
देहरादून। प्रेमनगर डकैती प्रकरण में गिरफ्तार सातों अभियुक्तों को सोमवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। डकैती […]
