मसूरी। मसूरी में 27दिसम्बर से होने वाले विन्टरलाइन कार्निवाल की तैयारियों को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में मंत्री जोशी ने विन्टरलाइन कार्निवाल को भव्य रूप देने व आयोजन से जुड़े अधिकारियों को कार्यक्रम की रूपरेखा को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मंत्री गणेश जोशी ने इस दौरान अधिकारियों को विन्टरलाइन कार्निवाल के दौरान मॉल रोड में सभी प्रकार के वाहनों को प्रतिबंधित करने को कहा, ताकि पर्यटकों को असुविधा न हो। मंत्री ने 27 से 30 दिसम्बर तक मसूरी में होने वाले कार्यक्रम में शोभा यात्रा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही एडवेंचर खेल, प्रतियोगिताएं, साहसिक खेल, मोटर बाइक रैली, कबड्डी, मैराथन, नेचरवॉक, स्टार गेजिंग, हिस्ट्रीवॉक, विन्टेज रैली के साथ ही फूड फेस्टिवल में पहाड़ी व्यंजन लगाने के निर्देश दिए। जोशी ने कहा कि चार दिवसीय कार्निवाल में स्थानीय कलाकार, प्रदेश की संस्कृति और कला से रूबरू के साथ विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित कराए जायेंगे, और स्थानीय सांस्कृतिक कलाकारों को प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने कहा कार्निवाल में फूड फेस्टिवल का भी आयोजन कराया जाएगा। जिसमे पहाड़ी व्यंजनों के साथ मिलेट्स के व्यंजन व उससे बने उत्पाद फूड फेस्टिवल में लगाए जायेंगे। मंत्री गणेश जोशी ने कहा विंटर लाइन कार्निवाल पहाड़ की संस्कृति की झलक और स्थानीय उत्पादों का फेस्टिवल में अधिक से अधिक प्रचार प्रसार किया जाए। इसके अलावा मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि पर्यटकों को प्रदेश की संस्कृति और खान, पान से रूबरू कराया जाएगा।
Related Posts
युवाओं के प्रोत्साहन को सरकार कर रही अनेक कार्य: सीएम
- Tulsi Ram
- January 6, 2024
- 0
देहरादून। परेड ग्राउंड स्थित मल्टीपर्पज हाल में शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्पकर सिंह धामी और खेल मंत्री रेखा आर्या ने युवा महोत्सव का शुभारंभ किया। इस […]
सीएमओ ने ली पीसी-पीएनडीटी जिला सलाहकार समिति की बैठक
- Ganesh Tariyal
- December 30, 2023
- 0
देहरादून। जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 संजय जैन की उपस्थिति में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेªट में पीसी-पीएनडीटी जिला सलाहकार समिति की बैठक […]
मुख्यमंत्री ने किया ‘हिमगिरी महोत्सव-2024’ का शुभारम्भ
- Ganesh Tariyal
- January 6, 2024
- 0
देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को बी.आर. अम्बेडकर स्टेडियम कौलागढ़ रोड देहरादून में ओएनजीसी एवं उत्तराखंड सरकार के सहयोग से पर्वतीय सरोकारों […]
