देहरादून। राज्य सरकार कोविड-19 के नए वेरिएंट जेएन-1 को लेकर सतर्क हो गयी है। प्रदेश भर में कोरोना के इस नए वेरिएंट को लेकर एडवाइजरी जारी की गयी है। स्वास्थ्य सचिव डॉक्टर आर राजेश कुमार ने समस्त जिला अधिकारी, समस्त मुख्य चिकित्साधिकारी को पत्र लिखा है। स्वास्थ्य सचिव डाक्टर कुमार ने कहा कि कुछ राज्यों में जेएन.1 वेरिएंट के रोगियों की संख्या बढ़ रही है। ऐसे में प्रदेश के सभी जिलों और अस्पतालों के लिए एडवाइजरी जारी की गयी है कि कोरोना की रोकथाम के लिए हरसंभव प्रयास किये जाएं। स्वास्थ्य सचिव डा. आर. राजेश कुमार ने सभी जिलाधिकारियों और मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश जारी किये हैं कि अस्पतालों में कोविड से बचाव के लिए जारी गाइडलाइन का पालन करें, साथ ही सांस, फेफड़े और हृदय रोगियों की निगरानी की जाएं और उनके इंन्फुंएजा की जांच की जाए। अस्पतालों से ऐसे मरीजों की सभी जानकारी इंटीग्रेटिड हेल्थ इंफोरमेशन प्लेटफार्म पोर्टल में दर्ज करने के निर्देश भी दिये गये हैं। इसके साथ ही लोगों को श्वसन स्वच्छता के प्रति भी जागरूक किया जाएं। गौरतलब है कि प्रदेश में अब तक कोविड-19 के नए वेरिएंट जेएन.1 का कोई मरीज नहीं है। एहतियात के तौर पर प्रदेश के सभी अस्पतालों को अलर्ट किया गया है।
Related Posts
सरकारी योजनाओं का लाभ लेने की अपील
- Tulsi Ram
- December 13, 2023
- 0
गोपेश्वर। जिला स्तरीय पुनरीक्षण समन्वय समिति (डीएलआरसी) की त्रैमासिक बैठक बुधवार को विकास भवन सभागार में परियोजना निदेशक आनंद सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। […]
विभिन्न क्षेत्रें में अहम योगदान देने वाली 40 महिलाएं हुई सम्मानित
- Ganesh Tariyal
- December 11, 2023
- 0
विकासनगर। तेजस्विनी बिजनेस एसोसिएशन एंड चेरीटेबल ट्रस्ट द्वारा तेजस्विनी नारी शक्ति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि माया ग्रुप आफ कालेज […]
गौचर नगर पालिका क्षेत्र के बसंतपुर मोहल्ले में भू-स्खलन के कारण आवासीय भवनों को खतरा
- Ganesh Tariyal
- August 18, 2025
- 0
गौचर। चमोली जिले के गौचर नगर पालिका क्षेत्र के बसंतपुर मोहल्ले में रविवार की रात्रि को हुई भारी बारिश से भू-स्खलन के कारण आवासीय भवनों […]
