नैनीताल। केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद श्री अजय भट्ट ने भीमताल विधानसभा क्षेत्र में लगातार हो रहे बाघ के आतंक को लेकर वन विभाग के कुमाऊं चीफ पी के पात्रों व जिलाधिकारी नैनीताल से दूरभाष पर वार्ता कर तत्काल बाघ को ट्रेंकुलाइज कर पकड़ने के लिए कहा। केंद्रीय मंत्री श्री अजय भट्ट ने बताया कि लगातार भीमताल विधानसभा क्षेत्र में बाघ के आतंक को लेकर उन्होंने कुमाऊं के पी के पात्रों से वार्ता करते हुए कहा कि जल्द से जल्द आतंक का पर्याय बने बाघ को पकड़ा जाना चाहिए। जिस पर पी के पात्रों द्वारा अवगत कराया गया कि बाघ को पकड़ने के लिए 10 पिंजरे लगाए गए हैं साथ ही कैमरा ट्रैक हो सुरक्षा के लिए एनडीआरएफ भी तैनात की गई है। वही श्री भट्ट ने जिलाधिकारी वंदना सिंह से दूरभाष पर वार्ता करते हुए जल्द से जल्द ग्रामीणों की सुरक्षा करते हुए जनहानि कर रहे वन्य जीव को पकड़ने के लिए पर्याप्त उपाय करने के निर्देश दिए। इसके अलावा अल्चौना ग्राम सभा में हुई घटना को लेकर गहरा दुख व्यक्त करते हुए श्री भट्ट ने कहा कि वन विभाग को तत्काल प्रभावी एक्शन लिए जाने के निर्देश दिए गए हैं माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा दिए गए निर्देशों के पालन के क्रम में जान का खतरा बने वन्य जीव को ट्रेंकुलाइज कर पकडते हुए अन्यत्र रेस्क्यू सेंटर में शिफ्ट करने की प्रक्रिया तेजी से करने को कहा गया है। इसके अलावा श्री भट्ट ने कहा है कि घटना के क्षेत्र के अलावा आसपास के क्षेत्र में भी सुरक्षा की दृष्टिगत रखते हुए वन विभाग एवं जिला प्रशासन कार्य करते हुए पिंजरे लगाएं और जल्द से जल्द बाघ से लोगों को निजात दिलाने को लेकर कार्रवाई करें । श्री भट्ट ने इसी माह में बाघों द्वारा लगातार की गई घटनाओं पर गंभीर चिंता व्यक्त की है
Related Posts
रेलवे ट्रेक पर मिला महिला-पुरूष का शव
- Ganesh Tariyal
- May 11, 2025
- 0
हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में रविवार दोपहर एक महिला और पुरूष की ट्रेन के कटने से मौत हो गयी। दोनो का क्षत-विक्षत शव रेलवे टैªक […]
आध्यात्मिक कार्यक्रम से आंतरिक दिव्य-प्रकाश को किया गया ज्योतिर्मय
- Ganesh Tariyal
- November 8, 2025
- 0
देहरादून। दिव्य गुरु आशुतोष महाराज की परम कृपा से, दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान (डीजेजेएस) द्वारा नवम्बर को दिव्यधाम आश्रम, दिल्ली में मासिक आध्यात्मिक कार्यक्रम का […]
सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की खनन मामले में उड़ रही धज्जियांः मोर्चा
- Ganesh Tariyal
- November 22, 2024
- 0
विकासनगर। जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि विकासनगर क्षेत्रांतर्गत आसन कंजर्वेशन […]
