नैनीताल। केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद श्री अजय भट्ट ने भीमताल विधानसभा क्षेत्र में लगातार हो रहे बाघ के आतंक को लेकर वन विभाग के कुमाऊं चीफ पी के पात्रों व जिलाधिकारी नैनीताल से दूरभाष पर वार्ता कर तत्काल बाघ को ट्रेंकुलाइज कर पकड़ने के लिए कहा। केंद्रीय मंत्री श्री अजय भट्ट ने बताया कि लगातार भीमताल विधानसभा क्षेत्र में बाघ के आतंक को लेकर उन्होंने कुमाऊं के पी के पात्रों से वार्ता करते हुए कहा कि जल्द से जल्द आतंक का पर्याय बने बाघ को पकड़ा जाना चाहिए। जिस पर पी के पात्रों द्वारा अवगत कराया गया कि बाघ को पकड़ने के लिए 10 पिंजरे लगाए गए हैं साथ ही कैमरा ट्रैक हो सुरक्षा के लिए एनडीआरएफ भी तैनात की गई है। वही श्री भट्ट ने जिलाधिकारी वंदना सिंह से दूरभाष पर वार्ता करते हुए जल्द से जल्द ग्रामीणों की सुरक्षा करते हुए जनहानि कर रहे वन्य जीव को पकड़ने के लिए पर्याप्त उपाय करने के निर्देश दिए। इसके अलावा अल्चौना ग्राम सभा में हुई घटना को लेकर गहरा दुख व्यक्त करते हुए श्री भट्ट ने कहा कि वन विभाग को तत्काल प्रभावी एक्शन लिए जाने के निर्देश दिए गए हैं माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा दिए गए निर्देशों के पालन के क्रम में जान का खतरा बने वन्य जीव को ट्रेंकुलाइज कर पकडते हुए अन्यत्र रेस्क्यू सेंटर में शिफ्ट करने की प्रक्रिया तेजी से करने को कहा गया है। इसके अलावा श्री भट्ट ने कहा है कि घटना के क्षेत्र के अलावा आसपास के क्षेत्र में भी सुरक्षा की दृष्टिगत रखते हुए वन विभाग एवं जिला प्रशासन कार्य करते हुए पिंजरे लगाएं और जल्द से जल्द बाघ से लोगों को निजात दिलाने को लेकर कार्रवाई करें । श्री भट्ट ने इसी माह में बाघों द्वारा लगातार की गई घटनाओं पर गंभीर चिंता व्यक्त की है
Related Posts
केनरा बैंक ने मुख्यमंत्री को मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु 25 लाख रुपये का चेक किया भेंट
- Ganesh Tariyal
- March 31, 2026
- 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री आवास में केनरा बैंक के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान बैंक की ओर से मुख्यमंत्री […]
जागरुकता अभियान चलाया
- Tulsi Ram
- November 27, 2023
- 0
उत्तराखण्ड हेराल्ड इंडिया /टिहरी। “गत निर्वाचन में कम मतदान प्रतिशत वाले ग्राम मुखेम प्रतापनगर में श्रीदेव सुमन सांस्कृतिक नाट्य कला मंच के कलाकारों द्वारा स्वीप […]
सीएम ने किया 10वें विश्व आयुर्वेद कांग्रेस एवं आरोग्य एक्सपो का शुभारंभ
- Ganesh Tariyal
- December 12, 2024
- 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि प्रदेश सरकार देश की प्रथम योग नीति लागू करने की दिशा में कार्य कर रही है। […]
