देहरादून। राज्य सरकार कोविड-19 के नए वेरिएंट जेएन-1 को लेकर सतर्क हो गयी है। प्रदेश भर में कोरोना के इस नए वेरिएंट को लेकर एडवाइजरी जारी की गयी है। स्वास्थ्य सचिव डॉक्टर आर राजेश कुमार ने समस्त जिला अधिकारी, समस्त मुख्य चिकित्साधिकारी को पत्र लिखा है। स्वास्थ्य सचिव डाक्टर कुमार ने कहा कि कुछ राज्यों में जेएन.1 वेरिएंट के रोगियों की संख्या बढ़ रही है। ऐसे में प्रदेश के सभी जिलों और अस्पतालों के लिए एडवाइजरी जारी की गयी है कि कोरोना की रोकथाम के लिए हरसंभव प्रयास किये जाएं। स्वास्थ्य सचिव डा. आर. राजेश कुमार ने सभी जिलाधिकारियों और मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश जारी किये हैं कि अस्पतालों में कोविड से बचाव के लिए जारी गाइडलाइन का पालन करें, साथ ही सांस, फेफड़े और हृदय रोगियों की निगरानी की जाएं और उनके इंन्फुंएजा की जांच की जाए। अस्पतालों से ऐसे मरीजों की सभी जानकारी इंटीग्रेटिड हेल्थ इंफोरमेशन प्लेटफार्म पोर्टल में दर्ज करने के निर्देश भी दिये गये हैं। इसके साथ ही लोगों को श्वसन स्वच्छता के प्रति भी जागरूक किया जाएं। गौरतलब है कि प्रदेश में अब तक कोविड-19 के नए वेरिएंट जेएन.1 का कोई मरीज नहीं है। एहतियात के तौर पर प्रदेश के सभी अस्पतालों को अलर्ट किया गया है।
Related Posts
तीर्थ पुरोहितों, होटल एसोसिएशन, टूर ऑपरेटर, ट्रांसपोर्टस के साथ सीएम ने की बैठक
- Ganesh Tariyal
- August 17, 2024
- 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को सचिवालय में चारधामों से आये तीर्थ पुरोहितों, पदाधिकारियों, होटल एसोसिएशन, टूर ऑपरेटर, ट्रांसपोर्टस और व्यापार मण्डल के […]
राज्यपाल ने हिम ज्योति स्कूल के मध्य विंग का उद्घाटन किया
- Ganesh Tariyal
- January 8, 2024
- 0
देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने सोमवार को हिम ज्योति स्कूल के मध्य विंग का उद्घाटन किया। इस अवसर पर राज्यपाल ने […]
निकाय चुनाव तैयारीः आम आदमी पार्टी ने जनता को दी 15 गारंटी
- Ganesh Tariyal
- November 16, 2024
- 0
देहरादून। देहरादून स्थित प्रेस क्लब मे आम आदमी पार्टी उत्तराखंड द्वारा प्रेस वार्ता की गई। जिसके अंतर्गत पार्टी द्वारा आगामी निकाय चुनाव मे विजय होने […]
