देहरादून। राज्य सरकार कोविड-19 के नए वेरिएंट जेएन-1 को लेकर सतर्क हो गयी है। प्रदेश भर में कोरोना के इस नए वेरिएंट को लेकर एडवाइजरी जारी की गयी है। स्वास्थ्य सचिव डॉक्टर आर राजेश कुमार ने समस्त जिला अधिकारी, समस्त मुख्य चिकित्साधिकारी को पत्र लिखा है। स्वास्थ्य सचिव डाक्टर कुमार ने कहा कि कुछ राज्यों में जेएन.1 वेरिएंट के रोगियों की संख्या बढ़ रही है। ऐसे में प्रदेश के सभी जिलों और अस्पतालों के लिए एडवाइजरी जारी की गयी है कि कोरोना की रोकथाम के लिए हरसंभव प्रयास किये जाएं। स्वास्थ्य सचिव डा. आर. राजेश कुमार ने सभी जिलाधिकारियों और मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश जारी किये हैं कि अस्पतालों में कोविड से बचाव के लिए जारी गाइडलाइन का पालन करें, साथ ही सांस, फेफड़े और हृदय रोगियों की निगरानी की जाएं और उनके इंन्फुंएजा की जांच की जाए। अस्पतालों से ऐसे मरीजों की सभी जानकारी इंटीग्रेटिड हेल्थ इंफोरमेशन प्लेटफार्म पोर्टल में दर्ज करने के निर्देश भी दिये गये हैं। इसके साथ ही लोगों को श्वसन स्वच्छता के प्रति भी जागरूक किया जाएं। गौरतलब है कि प्रदेश में अब तक कोविड-19 के नए वेरिएंट जेएन.1 का कोई मरीज नहीं है। एहतियात के तौर पर प्रदेश के सभी अस्पतालों को अलर्ट किया गया है।
Related Posts
मुख्य सचिव ने किया बस टर्मिनल, मायावती आश्रम, कोलीढेक झील और एबट माउण्ट का निरीक्षण
- Ganesh Tariyal
- December 2, 2025
- 0
देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने चम्पावत जनपद में विभिन्न स्थलों का स्थलीय निरीक्षण कर विकास, पर्यटन गतिविधियों को गति देने हेतु विस्तृत समीक्षा की। […]
मुख्यमंत्री ने चम्पावत में आईएसबीटी के लिए भूमि पूजन किया
- Tulsi Ram
- November 26, 2023
- 0
उत्तराखण्ड हेराल्ड। चंपावत। टनकपुर में रोडवेज के छह दशक पुराने मंडलीय कार्यालय वाली भूमि पर बनाए जा रहे आईएसबीटी का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने […]
तेज रफ्तार ट्रक ने भैंसा बुग्गियों को मारी टक्कर, किसान और भैंसे की मौत
- Ganesh Tariyal
- November 17, 2024
- 0
हरिद्वार। पुरकाजी हाईवे पर तेज रफ्तार डंपर ने मार्ग से गुजर रहे भैंसा बुग्गियों को टक्कर मार दी। हादसे में किसान और भैंसे की मौत […]
