हरिद्वार। रुड़की के भाजपा के पूर्व विधायक से लाखों की रकम हड़प ली। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ आपराधिक षडयंत्र रचने, धोखाधड़ी करने समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। उप निरीक्षक शशि भूषण जोशी को मामले की जांच सौंपी गई है। सिविल लाइंस कोतवाली को रुड़की के भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश चंद जैन ने तहरीर दी। विधायक ने बताया कि उन्हें मूक-बधिर विद्यालय के लिए चार बीघा जमीन की जरूरत थी। परिचित आदर्श बंधु उर्फ आदर्श यादव पुत्र बाबूराम यादव निवासी ओलिवे काउंटी वसुंधरा जिला गाजियाबाद ने शेरपुर के पास चार बीघा जमीन दिखाई थी। जमीन पसंद आने पर उनको खरीदने का सौदा दो करोड़ रुपये में तय हुआ था। आरोप है कि परिचित ने इस जमीन को अभव सिंह की बताई। मुलाकात के दौरान एक व्यक्ति को फर्जी जमीन मालिक बनकर परिचित ने मुलाकात कराई थी। टोकन मनी के लिए पचास लाख रुपये लिए थे। जिसके बाद उक्त जमीन पर निर्माण कार्य कराने के लिए गए तो वहां पर जमीन का असली मालिक मिला। तब जाकर जमीन से जुड़ी धोखाधड़ी का मामला खुलकर सामने आया था। पूर्व विधायक के मुताबिक मई महीने में जमीन की जरूरी लिखा पढ़ी के लिए रकम दी गई थी। धोखाधड़ी का विरोध करने पर परिचित ने फर्जी स्क्रीनशॉट भेजकर खाते में रकम जमा करने की बात कही थी। बढ़ते विरोध और दबाव में तीन अगस्त को परिचित ने खाते में पचास हजार रुपये भी जमा कराए थे। लेकिन बाकी रकम आज तक वापस नहीं की गई। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस आरके सकलानी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आगे मामले की जांच की जा रही है।
Related Posts
पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान की प्रक्रिया को प्रथम चरण में 08 अप्रैल, 2024 से प्रारम्भ किया जायेगा
- Ganesh Tariyal
- March 28, 2024
- 0
टिहरी। जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी टिहरी गढ़वाल मयूर दीक्षित के मार्गदर्शन में जनपद में लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 की मतदान प्रक्रिया को सुगम बनाने हेतु […]
थलीसैंण में भारी बारिश से कई मकानों को पहुंचा भारी नुकसान
- Ganesh Tariyal
- August 3, 2024
- 0
थलीसैंण। पौड़ी जिले के थलीसैंण क्षेत्र में बीते दिनों भारी बारिश के कारण चैथन पट्टी को खासा नुकसान पहुंचा है। यहां चैथान पट्टी के जैंती […]
जिला मुख्यालयों पर कांग्रेस ने किया सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, फूंका पुतला
- Ganesh Tariyal
- August 20, 2025
- 0
देहरादून। प्रदेश कांग्रेस द्वारा भाजपा सरकार की उत्तराखण्ड विरोधी नीति के खिलाफ राज्यभर में जिला मुख्यालयों पर भाजपा सरकार का पुतला दहन किया गया। इसी […]
