हरिद्वार। रुड़की के भाजपा के पूर्व विधायक से लाखों की रकम हड़प ली। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ आपराधिक षडयंत्र रचने, धोखाधड़ी करने समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। उप निरीक्षक शशि भूषण जोशी को मामले की जांच सौंपी गई है। सिविल लाइंस कोतवाली को रुड़की के भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश चंद जैन ने तहरीर दी। विधायक ने बताया कि उन्हें मूक-बधिर विद्यालय के लिए चार बीघा जमीन की जरूरत थी। परिचित आदर्श बंधु उर्फ आदर्श यादव पुत्र बाबूराम यादव निवासी ओलिवे काउंटी वसुंधरा जिला गाजियाबाद ने शेरपुर के पास चार बीघा जमीन दिखाई थी। जमीन पसंद आने पर उनको खरीदने का सौदा दो करोड़ रुपये में तय हुआ था। आरोप है कि परिचित ने इस जमीन को अभव सिंह की बताई। मुलाकात के दौरान एक व्यक्ति को फर्जी जमीन मालिक बनकर परिचित ने मुलाकात कराई थी। टोकन मनी के लिए पचास लाख रुपये लिए थे। जिसके बाद उक्त जमीन पर निर्माण कार्य कराने के लिए गए तो वहां पर जमीन का असली मालिक मिला। तब जाकर जमीन से जुड़ी धोखाधड़ी का मामला खुलकर सामने आया था। पूर्व विधायक के मुताबिक मई महीने में जमीन की जरूरी लिखा पढ़ी के लिए रकम दी गई थी। धोखाधड़ी का विरोध करने पर परिचित ने फर्जी स्क्रीनशॉट भेजकर खाते में रकम जमा करने की बात कही थी। बढ़ते विरोध और दबाव में तीन अगस्त को परिचित ने खाते में पचास हजार रुपये भी जमा कराए थे। लेकिन बाकी रकम आज तक वापस नहीं की गई। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस आरके सकलानी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आगे मामले की जांच की जा रही है।
Related Posts
मूल निवास और भू कानून को लेकर धामी सरकार जनता को बर्गलित कर रहीः काशी सिंह ऐरी
- Ganesh Tariyal
- December 24, 2023
- 0
देहरादून। उत्तराखंड क्रांति दल के संरक्षक काशी सिंह ऐरी ने कहा कि प्रदेश के मुखिया ने दो दिन पूर्व नोटिफिकेशन जारी किया था कि मूलनिवासियों […]
प्रदेश में 15 आईपीएस अफसरों के तबादले
- Ganesh Tariyal
- December 13, 2025
- 0
देहरादून। गृह विभाग ने 15 आईपीएस के तबादले कर दिए। तबादला आदेश में आईपीएस तृप्ति भट्ट को अपर सचिव गृह एवं कारागार की जिम्मेदारी के […]
दूसरा अपराध साहित्य महोत्सव 29 नवंबर से 1 दिसंबर तक देहरादून में
- Ganesh Tariyal
- November 8, 2024
- 0
देहरादून। क्राइम लिटरेचर फेस्टिवल ऑफ इंडिया (सीएलएफआई) भारत का ऐसा पहला और एकमात्र आयोजन है जिसे आप अपराध, साहित्य और संस्कृति का कुंभ कह सकते […]
